Latest Updates
-
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से
अनियमित माहवारी ठीक करे ये 5 फायदेमंद घरेलू उपचार
समय से माहवारी न आना कोई नई बात नहीं है। ज्यादातर महिलाएं माहवारी की समस्याओं से परेशान रहती है लेकिन अज्ञानतावश या फिर शर्म या झिझक के कारण लगातार इस समस्या से जूझती रहती हैं।
कई बार महिलाओं को लंबे समय के अंतराल पर पीरियड्स होते हैं तो वहीं कुछ महिलाओं को जल्दी जल्दी यानी 21 दिनों के अदंर पीरियड्स होने की समस्या होती है। यह सभी कुछ हार्मोन में परिवर्तन होने की वजह से होता है।
आइये जानते हैं महिलाओं की अनियमित माहवारी को ठीक करने के लिये असरदार घरेलू उपचार।

तिल
रातभर तिल को पानी में भिगो कर रखें, फिर सुबह उसे छान कर दिन में दो बार पियें।

जीरा
जीरे का पानी पीने से मासिक तो नियंत्रित होता ही है साथ में उससे होने वाले दर्द से भी आराम मिलता है। इससे आपको आयरन मिलता है जो महिलाओं में पीरियड्स के दौरान कम हो जाता है। एक चम्मच जीरे में साथ 1 चम्मच शहद का सेवन हर रोज़ करें।

पपीता
इसमें ढेर सारा पोषण, एंटीऑक्सीडेंट और बीमारी को ठीक करने वाले गुण होते हैं। कच्चे पपीते का सेवन मासिक धर्म से जुड़ी हर समस्या से निजात दिलाता है।

गुड़हल का फूल
शरीर में इस्ट्रोजेन और प्रोजिस्ट्रॉन को बैलेंस कर के पीरियड्स को रेगुलर करता है।

तुलसी
पीरियड्स को रेगुलर करने के लिये एक चम्मच तुलसी के रस के साथ 1 चम्मच शहद मिला कर सेवन करें। इससे पीरियड्स रेगुलेट हो जाते हैं।

अंगूर
रोजाना अंगूर का जूस पीने से भी आपको अनियमित महावारी से मुक्ती मिलेगी।

धनिया या सौंफ
धनिया या सौंफ के बीज का काढा रोज दिन में एक बार पियें। इन सामग्रियों को रात भर पानी में भिगो कर सुबह पानी छान कर खा लेना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications