Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
पेट में गैस बनती है तो भूल कर भी ना खाएं ये 5 फूड
क्या होता है जब आपके पेट में गैस बनती है, पेट फूलने लगता है और अन्य गैस्ट्रिक समस्याएं पैदा होने लगती हैं? जी हां, आप डॉक्टर के पास जाते हैं और ढेर सारी दवाइयां और सीरप पीते हैं।
पर इससे अच्छा है कि ऐसे फूड को खाने से बचा जाए जो पेट में गैस बनाते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में....
पेट में गैस बनती है तो भूल कर भी ना खाएं ये फूड

पत्ता गोभी- लिस्ट में पहले नाम पर है पत्ता गोभी। यह सब्जी पचाने में काफी मुश्किल होती है और अगर इसे रात में खाया जाए तो पेट में गैस, अपच और अन्य समस्याएं पैदा होती हैं।

आलू- अगर आपको पहले से ही पेट फूलने या गैस्ट्रिक से संबन्धित कई समस्याएं हैं तो, अच्छा होगा कि आप यह सब्जी रात में ना खाएं। इसमें ढेर सारा स्टार्च होता है जो यदि दाल के साथ खाया गया तो बहुत ही ज्यादा नुकसान करता है।

खीरा- बहुत से लोंग मानते हैं कि अगर खीरे को रात में खाया जाए तो वजन कम करने में मदद मिलती है। मगर यह गैस्ट्रिक प्रॉब्लम पैदा कर सकता है क्योंकि इसमें ढेर सारा पानी और फाइबर होता है, जिससे पाचन क्रिया में बाधा आती है, जिससे गैस बनने लगती है।

तरबूज- खीरे की ही तरह तरबूज में भी पानी और फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो कि पचाने में थोड़ा मुश्किल होता है। इसके साथ ही इसमें शक्कर भी होती है जिससे पेट फूलने लगता है।

दुग्ध उत्पाद: दुग्ध उत्पाद जैसे दूध में शुगर लैक्टोज होता है, जो बहुत से लोंगो को नहीं हजम हो पाता। इससे गैस और पेट में मरोड होने लगती है। कई लोंगो को तो दूध पी कर डायरिया भी हेा जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
