Latest Updates
-
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़
गणेश चतुर्थी पर मधुमेह रोगी ऐसे उठाएं मिठाई का आनंद
जब त्योहारों और मिठाईयों की बात आती है तो डाइबिटीज़ से ग्रस्त लोगों का चेहरा दुखी दिखाई देता है क्योंकि वे स्वादिष्ट मिठाईयां नहीं खा पाते। परन्तु अब उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
कई मिठाईयां ऐसी हैं जिनका सेवन डाइबिटीज़ से ग्रस्त लोग भी कर सकते हैं तथा ये मिठाईयां आम लोगों के लिए भी स्वास्थ्यप्रद हैं।

अब डाइबिटीज़ के रोगी भी त्योहारों पर इन मिठाईयों का आनंद उठा सकते हैं। यहाँ डाइबिटीज़ के रोगियों के लिए मिठाईयों के बारे में जानकारी दी गयी है।

1. स्टीम मोदक: डाइबिटीज़ से ग्रस्त लोग मूंग दाल भरकर और थोडा सा नमक डालकर उन्हें स्टीम कर सकते हैं। यह न केवल शुगर फ्री है बल्कि स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी है। डाइबिटीज़ से ग्रस्त लोग गणेश चतुर्थी पर इसका आनंद उठा सकते हैं।

2. तिल और खजूर से बनी पूरण पोली: यह गुड़, कसे हुए नारियल, आटे से बनी होती है। इसके बाद इसे तवे पर घी और तेल से बनाया जाता है। इसके बजाय इन रोटियों में तिल और खजूर का मिश्रण भरा जा सकता है और डाइबिटीज़ से ग्रस्त लोग इसका आनंद उठा सकते हैं। न केवल डाइबिटीज़ से ग्रस्त लोगों के लिए बल्कि जिन लोगों को आयरन की कमी होती है उनके लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। पूरन पोली बनाने की विधि जानें

3. बेक्ड मूंग दाल करंजी (गुझिया): जब हम करंजी या गुझिया के बारे में सोचते हैं तो हमारे मन में तली हुई गुझिया की तस्वीर आती है। परन्तु इसमें मीठे पदार्थ भरने के बजाय हम मूंग दाल, सूखे मेवे और केसर की स्टफिंग (भरावन) भर सकते हैं और इसे डेज़ के रोगी भी खा सकते हैं। इसके अलावा इसे तलने के बजाय इसे बेक भी किया जा सकता है। इस प्रकार यह हेल्दी बन जाती है तथा डाइबिटीज़ के रोगी भी इसका आनंद उठा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
