Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
एलर्जी से बचना है तो खाइये एंटी-एलर्जी वाले ये 9 सूपर फूड
एलर्जी एक ऐसी चीज़ है जिससे अक्सर लोग परेशान रहते हैं। जब हमारा शरीर किसी पदार्थ के प्रति अति संवेदनशीलता दर्शाता है तो इसे एलर्जी कहा जाता है।
आपको एलर्जी किसी पदार्थ से हो सकती है, जैसे मौसम बदलने पर, धूल, धुआं, पराग के कण, खाद्य पदार्थ, कॉस्मैटिक, दवाओं के प्रयोग से या अन्य कारणों से।
एलर्जिक रिएक्शन नाक, आंख, फेफड़े, गले, श्वसन प्रणाली और त्वचा आदि पर हो सकता है। इसका रिएक्शन कभी कभार पूरे शरीर पर भी देखा जा सकता है।
एलर्जी के इलाज के लिए कई तरीके हैं। अगर आप एलर्जी से ग्रस्त हैं, तो आप अपने आहार में कुछ एंटी-एलर्जी सूपर फूड्स को शामिल कर सकते हैं।

सेब
रोजाना एक सेब खाने से प्रतिरक्षा प्रणाली स्वस्थ रहती है और एलर्जी दूर रहती है। सेब में quercetin, flavonoid होता है, जो कि एलर्जिक रिएक्शन से बचाता है।

हल्दी
हल्दी में curcumin नामक पदार्थ पाया जाता है जो कि एक बड़ा ही पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफलेमिट्री कंपाउंड है जो कि एलर्जी से लड़ता है। 1 छोटा चम्मच हल्दी पावडर गरम दूध के गिलास में मिला कर रोजाना पीना चाहिये। आप खाने में भी हल्दी का प्रयोग कर सकते हैं।

लहसुन
लहसुन एक एंटी एलर्जिक सूपर फूड है जिसे अपनी डाइट में शामिल करना ही चाहिये। यह शरीर में कुछ ऐसे एंजाइम्स को एक्टिवेट करता है जो शरीर को एलर्जिक रिएक्शन से बचाता है। आपको दिन में एक या दो लहसुन जरुर खानी चाहिये।

नींबू
नींबू खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और हर प्रकार की एलर्जी दूर होती है। इसमें ढेर सारा विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है। दिन भर में आपको एक गिलास नींबू पानी पीना चाहिये।

साल्मन मछली
साल्मन एक ठंडे पानी वाली मछली है जिसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड बहुत होता है। ये फैटी एसिड एलर्जी से लड़ने में काफी लाभदायक होता है। साथ ही यह फेफड़ों को मजबूत भी करती है और एलर्जी से पैदा होने वाले अस्थमा, बंद नाक और सर्दी से राहत दिलाती है।

ग्रीन टी
रोजाना दो कम ग्रीन टी पीने से आपका इम्यून सिस्ट मजबूत हो सकता है और आप एलर्जी से बचे रह सकते हैं।

शकरकंद
शकरकंद में बीटा कैरोटीन होता है जिसके साथ साथ पोटैशियम, मैगनीशियम और विटामिन बी 6 भी पाया जाता है, यह सभी चीजें शरीर की सूजन कम करती हैं। रोजाना 1/2 कप गिल्लड या रोस्टेड शकरकंद खाना चाहिये, जिससे एलर्जी दूर रहे।

अदरक
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी एंड एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो एलर्जी को दूर रखते हैं। रोजाना 2 कप अदरक की चाय पीने से लाभ मिलता है। आप चाहें तो अदरक के दो टुकडे़ भी खाने में मिला कर पका सकते हैं।

अलसी के बीज
अलसी में सीलियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो कि एलर्जी से बचाव करने में लाभदायक होता है। 1 चम्मच अलसी के बीज को गरम दूध के गिलास में मिक्स कर के रोजाना पियें। आप इसे सलाद, दही या अन्य खानों में भी मिक्स कर के खा सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
