Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
मोटापे से परेशान महिलाओं में खाना खाने की लालसा अधिक क्यों होती है?
आप ने अक्सर चटोरी महिलाओं को ये कहते हुए सुना होगा कि वे अपने खाने की आदत पर नियंत्रण नहीं पा सकती। एक अध्ययन से पता चला है कि मोटापे से ग्रस्त महिलाओं का मस्तिष्क खाना खाने के बाद या पेट भरा हुआ होने पर भी उन्में खाने के प्रति लालसा को बढाता है।
इस अध्ययन के दौरान, खाना खाने के बाद मोटी महिलाओं की तुलना में दुबली महिलाओं के प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स व पॉस्टिरीएर सिंगुलेट कोर्टेक्स की गतिविधि में काफी बदलाव नज़र आया।
अमरीका के पश्चिमी टेक्सास के विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर, नैन्सी पुज़्ज़ीफैर्री का कहना है, "चटोरी महिलाओं में भोजन के बाद व भोजन से पहले, खाने के लिए उत्सुकता बनी रहती है। ऐसा लगता है जैसे उनमें खाने के प्रति एक लालसा है।"

इसके अलावा, दुबली महिलाओं में भोजन करने के बाद, तस्वीरों को देख कर खाना खाने की लालसा 15 फीसदी कम रही जबकि मोटापे से ग्रस्त महिलाओं में यह गिरावट केवल 4 फीसदी दर्ज की गई।
पुज़्ज़ीफैर्री का कहना है, "पेट भर जाने पर दुबली महिलाएं भोजन करना बंद कर देती हैं या केवल उस व्यंजन को चखती हैं जिनकी उनमें लालसा है। जबकि मोटी महिलाओं के लिए ऐसा करना मुश्किल है, अतः इन्हें अपने वजन के स्तर को बनाए रखने ने मुश्किल होती है।
हाल ही में, 'ऑबेसीटी' नामक पत्रिका में एक अध्ययन प्रकाशित हुआ था, इस अध्ययन में टीम ने 15 चटोरी महिलाओं (जिनका बॉडी मास इंडेक्स 35 से अधिक था) की एवं 15 दुबली महिलाओं (जिनका बॉडी मास इंडेक्स 25 से कम था) के रवैये व मस्तिष्क की गतिविधियों की तुलना की। इनकी मस्तिष्क की गतिविधियों को फंग्शनल मेगनेटिक रिसोनेंस इमेजिंग (एफ.एम.आर.आई) की सहायता से मापा गया।
नौ घंटे भूखा रखने के बाद, दोनों समूहों के प्रतिभागियों को अपने भूख व परिपूर्णता के स्तर को रेट करने के लिए कहा गया, इसके बाद व्यंजनों की तस्वीरों को दिखाते हुए उनके मस्तिष्क की स्कैनिंग की गई। दूसरे राउंड में, खाना खाने के बाद दोनों समूहों के प्रतिभागियों को अपने भूख व परिपूर्णता के स्तर को रेट करने के लिए कहा गया, इसके बाद व्यंजनों की तस्वीरों को दिखाते हुए उनके मस्तिष्क की स्कैनिंग की गई
। इस अध्ययन से यह सामने आया कि दुबले वे मोटे समूह के प्रतिभागियों में तुप्ति का स्तर समाना था लेकिन मोटापे से ग्रस्त महिलाओं का मस्तिष्क “भूख” को लेकर निरंतर सक्रिय रहा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
