Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
हैवी वर्कआउट करने से पहले ज़रूर खाएं ये 5 चीजें
अगर आप खाली पेट वर्कआउट करने जाते हैं तो यह गलत तरीका है और इससे शरीर को कई तरह के नुकसान होने लगते हैं।
खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट करना बहुत ज़रूरी है लेकिन वर्कआउट के दौरान भी आपको अपनी डाइट का ख़ास ख्याल रखना चाहिए।
अगर आप खाली पेट वर्कआउट करने जाते हैं तो यह गलत तरीका है और इससे शरीर को कई तरह के नुकसान होने लगते हैं। इसलिए वर्कआउट जाने से करीब 30-40 मिनट पहले कुछ हेल्दी स्नैक का सेवन ज़रूर करें।
इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 5 हेल्दी स्नैक के बारे में बता रहे हैं जिन्हें वर्कआउट से पहले खाना चाहिए।

1- छोले :
छोलों में कई तरह के पोषक तत्व, डाइटरी फाइबर, विटामिन, पालीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, पोटैशियम, फोलेट, मैग्नीशियम और कैल्शियम की मात्रा काफी अधिक होती है। इसलिए वर्कआउट के पहले इनका सेवन करें। इन्हें बनाना भी बहुत आसन है और ये आसानी से पच भी जाते हैं।

2- एग वाइट आमलेट :
अंडे प्रोटीन के मुख्य स्रोत हो होते ही हैं साथ ही एग वाइट में पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम की मात्रा काफी ज्यादा रहती है। सबसे अच्छी बात यह है कि एग वाइट में फैट बिल्कुल भी नहीं होता है। इसलिए हैवी वर्कआउट करने से पहले एग वाइट का सेवन ज़रूर करें। आप चाहे तो उबले अंडे खाएं या फिर एग वाइट का आमलेट बनाकर इसे सब्जियों के साथ मिलाकर खाएं।

3- ओटमील :
ओटमील में फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। अगर आप हैवी वर्कआउट करते हैं तो उसके लिए पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट का होना ज़रूरी है। इसलिए वर्कआउट से आधा घंटा पहले दूध या पानी में ओट्स बनाकर उसका सेवन करें। इसके सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

4- योगर्ट और फल:
योगर्ट में विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम, पोटैशियम और प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर और ब्लड ग्लूकोज का लेवल कम होता है। इसलिए रोजाना वर्कआउट से आधा घंटा पहले एक कप योगर्ट का सेवन ज़रूर करें। आप इसकी पौष्टिकता बढ़ाने के लिए इसमें ताजे फल काटकर मिला लें।

5- ग्रिल्ड चिकन :
जो लोग अपनी सेहत को लेकर ज्यादा जागरूक रहते हैं उन्हें चिकन का सेवन ज़रूर करना चाहिए। इसमें मिनरल और विटामिन की मात्रा तो ज्यादा होती ही है साथ ही इसे प्रोटीन का सबसे मुख्य स्रोत भी माना जाता है। इसलिए जब आप वर्कआउट करने जाए तो उससे कम से कम दो घंटे पहले ग्रिल्ड चिकन का सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications
