Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
सर्दी में हर रोग की एक दवा है बादाम का दूध, जानें इसके 9 फायदे

अक्सर लोग सर्दियों में खुद के शरीर को गर्म रखने के लिये बादाम खाते हैं। बादाम और अन्य मेवे तासीर में गर्म होते हैं इसलिये यह शरीर को अच्छी तरह से गर्म रखने में मदद करते हैं। इसी तरह से अगर आप सर्दियों का अच्छी तरह से मज़ा लेना चाहते हों तो बादाम का दूध भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। बादाम के दूध में अन्य दूध के मुकाबले बड़ी ही कम कैलोरीज़ पाई जाती है इसलिये अगर आप डाइट पर हैं तो भी इस दूध का सेवन कर सकते हैं।

यही नहीं बादाम के दूध में विटामिन डी, बी और ई भी ढेर सारी मात्रा में पाया जाता है। बादाम का दूध पीने से सर्दी भाग जाती है और शरीर को ढेर सारी ताकत मिलती है। बादाम का दूध उन्हें भी पीना चाहिये जो लोग रेगुलर वर्कआउट करते हैं क्योंकि इससे मसल्स बनती है।
यह दूध चेहरे को चमकदार बनाने में भी काफी मदद करता है। इसलिये अगर आप केवल बादाम खाते हैं तो एक बार बादाम का दूध भी पी कर जरुर देंखे।

1. कैलोरी ज्यादा नहीं होती
एक कप बादाम का दूध आपको मात्र 30 कैलोरी ही देता है, जब कि फुल फैट मिल्क में आपको 146 कैलोरीज़ और 86 कैलोरीज़ स्किम मिल्क में मिलती है। बादाम का दूध अन्य दूध के मुकाबले आपके वजन को कम करने में तेजी से काम करता है।

2. ब्लड शुगर पर प्रभाव डाले
यह गाय के दूध के मुकाबले ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढाता नहीं है। साथ ही यह लो ग्लाइसिमिक इंडेक्स के साथ आता है इसलिये यह शरीर में फैट के रूप से स्टोर नहीं हो पाता।

3. दिल के लिये सेहतमंद
बादाम का दूध पीने से हार्ट हमेशा हेल्दी बना रहता है। इसमें बिल्कुल भी कोलेस्ट्रॉल नहीं होता। साथ ही इसमें हेल्दी फैट की मात्रा होती है जैसे, ओमेगा फैटी एसिड। इसके अलावा इसमें पोटैशियम, विटामिन ई, मैगनीशियम और मोनो सैचुरेटेड फैट भी पाए जाते हैं। इसमें सोडियम भी नहीं होता।

4. पाचन शक्ति बढाए
बादाम के दूध में फाइबर होने के नाते यह पाचन शक्ती को मजबूती प्रदान करता है। यह लैक्टोज फ्री भी है जो कि दूध का विकल्प हो सकता है। आपकी जानकारी के लिये बता दें कि हमारे भारत में लगभग 25 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्हें दूध पीने से एलर्जी हो जाती है यानी वो लोग lactose-intolerant हैं।

5. फाइबर से भरा
बादाम मिल्क के 1 कप में (5g) तक फाइबर होता है। जो कि रेगुलर मिल्क से कहीं ज्यादा है। इसे पीने से पेट आराम से भरा रहा है और मोटापा भी दूर रहता है। अगर आप ब्रेकफास्ट में फाइबर से भरा बादाम मिल्क और ब्रैन सीरियल लेते हैं, तो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी और आपका पेट कई घंटो तक भरा रहेगा।

6. हड्डियां बनाए मजबूत
इसमें वैसे तो ज्यादा कैल्शियम नहीं होता लेकिन यह आपको डेली का 30 प्रतिशत कैल्शियम प्रदान कर सकता है। इसके अलावा इसमे 25 प्रतिशत तक विटामिन डी भी होता है। रिजल्ट के तौर पर यह दांतों और हड्डियो को मजबूती देता है। इसको पीने से अर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी टलता है।

7. त्वचा बनाए चमकदार
बादाम के दूध में बहुत सारा विटामिन ई (50 प्रतिशत) पाया जाता है जिसको पीने से स्किन में ग्लो आता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि स्किन को सूरज की धूप से बचाता है।

8. मसल्स को मजबूत बनाए
बादाम के दूध में ढेर सारा विटामिन बी और आयरन और राइबोफ्लेविन होता है जो कि मसल्स को मजबूती देता है। अगर आप बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं तो आपको बादाम का दूध रोज पीना चाहिये, इससे आपको रिजल्ट जल्द ही देखने को मिलेगा।

9. प्रोटीन से भरा हुआ
बादाम के दूध में केवल 5 g की मात्रा तक प्रोटीन होती है। हालांकि, गाय का दूध लगभग 8 ग्राम प्रोटीन से भरा होता है इसलिए प्रोटीन विकल्प के रूप में आप बादाम का दूध पी सकते हैं। अगली बार जब आप गाय का दूध पीने के लिए उत्सुक नहीं हों, तो बादाम के दूध को पीने की कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications
