Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
आर्टिफीसियल स्वीटनर से बढ़ सकता है टाइप 2 डायबिटीज का खतरा
यदि आपको लगता है कि चीनी का सेवन कम करने के लिए आर्टिफीसियल स्वीटनर का सेवन करना आपके एक अच्छा विकल्प है तो आप गलत हो सकते हैं।
एक नए अध्ययन में यह पाया गया है कि आर्टिफीसियल स्वीटनर वास्तव में टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकते हैं।
यह अध्ययन ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड विश्वविद्यालय में शोधकर्ताओं ने किया। उन्होंने पाया कि आर्टिफीसियल स्वीटनर लेने के सिर्फ दो सप्ताह के भीतर ही ग्लूकोज के लिए शरीर की प्रतिक्रियाएं बदलने लग गई थी।

अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 27 स्वस्थ लोगों को शामिल किया था। तब उन्हें दो अलग-अलग आर्टिफीसियल स्वीटनर दिए गए थे, जो प्रति दिन 1.5 लीटर आहार पेय के बराबर थे।
अध्ययन के दो सप्ताह की अवधि में खाने से पहले कैप्सूल के रूप में ये नमूने दिन में तीन बार सेवन करते थे। दो सप्ताह के अंत में, ग्लूकोज के प्रति उनकी प्रतिक्रिया का परीक्षण किया गया।
परीक्षण के दौरान, शोधकर्ताओं ने पाया कि आर्टिफीसियल स्वीटनर लेने वालों में ग्लूकोज अवशोषण और रक्त शर्करा का उच्च स्तर था, जबकि भोजन के बाद रक्त ग्लूकोज में वृद्धि को सीमित करने की शरीर की क्षमता कम हो गई थी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
