Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
रोजाना सिर्फ 30 मिनट एक्सरसाइज करने से होते हैं ये कमाल के फायदे
नियमित वर्कआउट करने की आदत डालकर हम एक हेल्दी लाइफस्टाइल प्राप्त कर सकते हैं। थोड़ी देर रोजाना वर्कआउट करने से हमें कई फायदे होते हैं। यह हमें नियमित जिम जाने या आधे घंटे तेजी से वॉक करने के लिए मोटिवेट करता है।
चौबीस घंटे में यदि आप सिर्फ आधे घंटे भी एक्सरसाइज के लिए निकालें तो इससे आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि रोजाना सिर्फ 30 मिनट एक्सरसाइज करके कैसे आप फिर रह सकते हैं।

एनर्जी मिलती है: हम पूरे दिन घर और ऑफिस में काम करते हुए इतने थक जाते हैं कि हमारे पास एनर्जी ही नहीं बचती है। यदि आप ऐसा महसूस करते हैं तो महज आधे घंटे फिजिकल एक्सरसाइज करने से आप फिर से एनर्जेटिक महसूस करने लगेंगे। आइए बताते हैं कैसे।
एक्सरसाइज करने से हमारी कोशिका को जिस आवश्यक पोषक तत्वों और ऑक्सीजन की जरूरत होती है वह अपने आप रिस्टोर हो जाता है जिससे हमारा एनर्जी लेवल बढ़ जाता है।
इसके अलावा कॉर्डियो वैस्कुलर सिस्टम भी सही तरीके से काम करने लगता है। इसलिए स्वाभाविक है कि जब हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को एनर्जी मिलेगी तो पूरा शरीर एनर्जेटिक महसूस करेगा।

दिल के लिए फायदेमंद:
अगर आप हृदय संबंधी बीमारियां और ब्लड प्रेशर के असामान्य लेवल को लेकर चिंतित हैं तो महज आधे घंटे की फिजिकल एक्सरसाइज आपको हृदय रोगों से छुटकारा दिला सकती है। इसका कारण यह है कि जैसे ही आप एक्टिव होने लगते हैं तो अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानि एचडीएल का स्तर बढ़ने लगता है और अनहेल्दी ट्राइग्लिसराइड अपने आप कम होने लगता है। आधे घंटे की एक्सरसाइज करने के बाद हॉर्ट में आसानी से खून का प्रवाह होने लगता है और इससे हमें कॉर्डियोवैस्कुलर संबंधी बीमारियां नहीं होती हैं।

तनाव दूर करता है :
अगर आप पूरे दिन तनाव में रहते हैं तो अब आपको चिंता नहीं करनी चाहिए। आधे घंटे का वर्कआउट करके आप तनाव से छुटकारा पा सकते हैं। फिजिकल एक्सरसाइज से नॉरपिनाफ्रिन नामक ब्रेन केमिकल का लेवल बढ़ता है जो तनाव से लड़ने में मदद करता है। जैसे-जैसे ब्रेन केमिकल्स का लेवल बढ़ता जाता है, मानसिक तनाव कम होता है।

मेमोरी बेहतर होती है:
मेमोरी और फिजिकल एक्सरसाइज आपस में एक दूसरे से जुड़े हैं। आप जितना एक्सरसाइज करेंगे आपके दिमाग के हिस्सों में उतना ही ज्यादा सेल्स उत्पन्न होंगी। इन्हें हिप्पोकैम्पस कहा जाता है और इससे आपके सोचने, याद रखने और सीखने की क्षमता बढ़ती है। दूसरे शब्दों में हिप्पोकैम्पस का आकार इस तरीके से बदलता है कि हमारे सोचने की क्षमता बेहतर होती जाती है।

वजन घटता है:
अगर आप वजन घटाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं तो वास्तव में आपको यह सुनकर खुशी होगी कि कुछ देर नियमित एक्सरसाइज करने से वजन कम करने में मदद मिलता है। आइए जाने कैसे। थोड़ी देर नियमित एक्सरसाइज करने से हमारा एनर्जी लेवल बना रहता है जिससे आप पूरे दिन फिजिकली एक्टिव रहते हैं। जो लोग लंबे समय तक वर्कआउट करते है उनकी एनर्जी कम होने लगती है जिसकी वजह से वह बार-बार खाते रहते हैं। स्टडी के अनुसार ज्यादा वर्कआउट करने वालों की तुलना में कम वर्कआउट करने वाले लोगों का वजन जल्दी घटता होता है।

ब्लड प्रेशर ठीक रहता है:
आधे घंटे फिजिकल एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर ठीक रहता है। स्टडी के अनुसार वर्कआउट से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा 29 प्रतिशत तक कम हो जाता है। खाली समय में वर्क आउट करने से आप जीवन भर दवा खाने से बच सकत हैं जिन्हें आप असामान्य ब्लड प्रेशर होने पर खाते हैं।

डायबिटीज के खतरे को कम करता है :
एक्सरसाइज करने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है जो शरीर में पैंक्रियाज के कार्यों को आसान बना देता है। इसकी वजह से शरीर में इंसुलिन अच्छे से बनने लगता है और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
