Latest Updates
-
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
इरेक्टाइल डिसफंक्शन को दूर करता है ये देसी वियाग्रा
हम में से बहुत लोग चुकंदर खाने से कतराते हैं लेकिन यह हमारी पूरी सेहत को एक पल में सुधार सकता है, खासतौर पर पुरुषों की सेहत। बीटरूट यानी चुकंदर में ढेर सारी मात्रा में नाइट्रिक ऑक्साइड होता है। मतलब अगर इसे खाया जाए तो यह पुरुषों में एक आम समस्या जैसे इरेक्टाइल डिस्फंक्शन को दूर करने में मददगार होता है। साथ ही यह सेक्स स्टेमिना में बढ़ोतरी भी करता है।
चुकंदर में कई प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते है। इसकी विशेषता इसमें पाये जाने वाले नाइट्रेट तथा फाइबर होते है जिनका शरीर पर एक अलग ही प्रभाव पड़ता है। जिस तरह शरीर को हेल्दी रखने के लिए अच्छे भोजन की आवश्यकता होती है, उसी तरह खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए अच्छी सेक्सुअल लाइफ का होना भी जरूरी है। खासकर उन पुरुषों के लिए जो इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के शिकार हैं, वे अपनी खाने की प्लेट में चुकंदर को शामिल करें।

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन में कैसे फायदेमं है चुकंदर का जूस
चुकंदर को प्राकृतिक वियाग्रा कहा जाता है। चुकंदर में ढेर सारा नाइट्रेट्स पाया जाता है। अध्ययनों ने साबित किया है कि चुकंदर को रोजाना खाने से आपके शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा बढ सकती है।
नाइट्रेट्स का एक अच्छा स्रोत होने के नाते, चुकंदर का जूस आपके खून की नलियों को रिलैक्स करता है, खासतौर पर पर पेनिग के आस पास की नसों को और वहां तक ब्लड के फ्लो को बढावा देता है। इस कारण लिंग में पर्याप्त कड़ापन आता है।

स्त्री पुरुष के यौन अंगों की कार्यविधि सुधरती है। यही काम वियाग्रा भी करती है। इसके अतिरिक्त चुकंदर में बोरोन नामक तत्व होता है जो सेक्स हार्मोन बनने में मददगार होता है। इस प्रकार चुकंदर का उपयोग यौन सम्बन्ध के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होता है।
नाइट्रिक ऑक्साइड क्या कार्य करता है
- यह रक्त वाहिकाओं को फैला कर रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है।
- यह रक्तचाप को कम करता है और एनजाइना को आराम देता है।
- यह प्लेटलेट को जमा होने तथा थक्के बनने से रोकता है।
- मस्तिष्क के रक्त प्रवाह को बढ़ाता है।
- यह मूत्र उत्पादन के लिए गुर्दे में पर्याप्त रक्त प्रवाह रखता है।
- गैस्ट्रिक गतिशीलता में मदद करता है।
- नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है।
चुकंदर क जूस कैसे तैयार करें
सामग्री-
- 1 पूरा चुकंदर छिला, धोया और कटा
- 2 सेब/गाजर/सिलेरी
- घिसी अदरक या नींबू
- शहद - स्वादअनुसार
इन सभी चीजों को ब्लेंडर में डाल कर तब तक क्रश कर लें जब तक कि यह स्मूथ ना हो जाए। इसे रोजाना पिएं और असर अपने आप देंखे।
यदि आप गुर्दे की पथरी या पित्त की पथरी से पीड़ित हैं, तो रोजाना चुकंदर का रस पीने से बचें क्योकि इसमें भारी मात्रा में नाइट्रिक ऑक्साइड होता है जो कंडीशन को और भी खराब कर सकता है। कुछ लोग जो
चुकंदर का रस पीते थे उन्होंने बताया कि उनका मूत्र इस रस के नियमित सेवन के बाद गुलाबी हो गया है। चुकंदर रस एक प्राकृतिक और पौष्टिक तरीका है अपने इरेक्टाइल डिसफंक्शन को ठीक करने का। तो इस समस्या से निजात पाने के लिये दवाइयों का सेवन बंद कीजिये और अभी से पीना शुरु कीजिये चुकंदर का जूस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications