Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
चेहरे पर ग्लो लाने और बालों को चमकदार बनाने के लिए चुकंदर का ऐसे करें इस्तेमाल
आप यह जानते होंगे कि चुकंदर खाने से स्वास्थ्य को बहुत फायदे होते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि चुकंदर सौंदर्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। चुकंदर आपकी त्वचा और बालों से संबंधित कई समस्याओं को दूर करने में यह सहायक है। चलिए जानते हैं कैसे-

झुर्रियां दूर करने के लिए
चुकंदर में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो चेहरे पर झुर्रियों और आंखों के डार्क सर्कल को दूर करते हैं। मध्यम आकार का चुकंदर लें और इसे छोटे स्लाइस में काटें। फिर इन स्लाइस को ब्लेंडर में डालकर एक पतला पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के बाद धो लें।

ड्राई स्किन के लिए
रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पीने से स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है। इसका चेहरे और पूरे शरीर पर प्रयोग करने से डेड स्किन को हटाने में मदद मिलती है।

पिंपल के लिए
इसमें विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो चेहरे पर मौजूद पिंपल्स को दूर करते हैं।

डैंड्रफ के लिए
रूसी की समस्या चुकंदर से दूर की जा सकती है। इसके एंजाइमेटिक गुण बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। इसके लिए चुकंदर के रस में सिरका डालकर सिर में लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications