Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
दिल्ली में बढ़े हाइपरटेंशन के मामले, इससे राहत पाने 5 असरदार तरीके
हाइपरटेंशन आज के दौर की खतरनाक बीमारियों में से एक है और यह साइलेंट किलर की तरह आपके दिल को और आंखों को नुकसान पहुंचाता है।
इस बीमारी से जुड़ी सबसे अजीब बात यह है कि इसके लक्षण आपको जल्दी पहचान में ही नहीं आते और धीरे धीरे आप पूरी तरह इसकी चपेट में आ जाते हैं।

राजधानी दिल्ली में उच्च रक्तचाप की बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गई है। गैर सरकारी संगठन प्रजा फाउंडेशन के अनुसार राजधानी में वर्ष 2015 में उच्च रक्तचाप के 3,22,510 मामले सामने आए थे, जो वर्ष 2016 में बढ़कर 3,61,443 तक पहुंच गए। पिछले तीन सालों में उत्तरी नगर निगम के अधीन रोहिणी क्षेत्र में डेंगू के सबसे ज्यादा 8,599 मामले दर्ज किए गए हैं।

हालांकि कुछ तरीकों को अपनाकर आप अपने ब्लड प्रेशर को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ ख़ास तरीकों के बारे में-
1) हेल्दी डायट
उच्च रक्तचाप को रोकने के लिए स्वस्थ भोजन करना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे पीड़ित लोगों को फल-सब्जियां, फाइबर, पोटेशियम में समृद्ध है चीजें खानी चाहिए. अधिक कैलोरी, वसा और चीनी का सेवन सीमित करना उच्च रक्तचाप को रोकने में मदद करता है।
2) सोडियम से भरपूर चीजें न खायें
अगर आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में फल, सब्जियां, अनाज और दाल को शामिल करें। इसके अलावा खाने में नमक की मात्रा बिल्कुल कम कर दें क्योंकि अधिक नमक का सेवन ब्लड प्रेशर को असामान्य रूप से बढ़ा देता है।
3) अल्कोहल का सेवन कम करें
अगर आप बहुत अधिक मात्रा में अल्कोहल लेते हैं तो यह न सिर्फ आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है बल्कि आपके किडनी और लीवर पर भी बुरा असर डालता है। इसलिए अल्कोहल से परहेज करें।
4) नियमित व्यायाम करें
रोजाना कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज ज़रूर करें। यह आपके ब्लड प्रेशर को तो कंट्रोल करता ही है साथ ही इससे आपको वजन को भी नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
5) अपने शरीर के वजन को बनाए रखना
उच्च रक्तचाप को रोकने के लिए अपने शरीर के वजन का संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
