Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
क्या सच में कैंसर से बचाने का काम करते हैं प्याज और लहसुन
लहसुन और प्याज में ऐसे यौगिक और रसायन मौजूद होते हैं जो शरीर को कैंसर के कुछ प्रकार से बचाने में मदद करते हैं।
प्याज और लहसनु में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं और ये दोनों ही सब्जियां एक ही परिवार यानी 'एलियम्स' से हैं। इन दोनों ही सब्जियों में एक और समानता है और वो ये है कि औषधीय गुण रखने वाली इन दोनों ही सब्जियों में से तेज गंध आती है।
प्याज और लहसुन के बिना भारत तो क्या विदेशों में भी खाना नहीं बनता है। प्याज और लहसुन से ही खाने का स्वाद बढ़ता है।
इन दोनों सब्जिायों की सबसे खास बात यह है कि इनमें कैंसर विरोधी यौगिक भी पाए जाते हैं जो कैंसर की बीमारी को होने से रोकते हैं। इस तरह ये दोनों सब्जियां सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होती हैं।
लहसुन और प्याज में ऐसे यौगिक और रसायन मौजूद होते हैं जो शरीर को कैंसर के कुछ प्रकार से बचाने में मदद करते हैं। वैसे भी इलाज से रोकथाम बेहतर होती है। तो चलिए जानते हैं कि क्या सच में प्याज और लहसुन शरीर को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने में मदद करते हैं या नहीं।

तथ्य 1
प्याज और लहसुन दोनों में ही ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि फ्री रेडिकल्स को डीएनए कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने से रोकती हैं। इस तरह कैंसर से बचने के लिए प्याज और लहसुन कारगर उपाय साबित हो सकते हैं।

तथ्य 2
प्याज और लहसुन दोनों में ही ऐसे यौगिक मौजूद होते हैं उन एंजाइम्स को बढ़ावा देते हैं जो कार्सिजेनिक तत्वों को बढ़ने से रोकते हैं या उन्हें खत्म करते हैं। आपको बता दें कि कार्सिजेनिक शरीर में कैंसर पैदा करने वाले तत्व होते हैं। कैंसर पैदा करने वाले तत्वों को भी ये एंजाइम्स बढ़ने नहीं देते या उनके बढ़ने की रफ्तार को धीमा कर देते हैं।

तथ्य 3
कुछ रिसर्च में भी ये बात साबित हो चुकी है कि प्याज का सेवन करने से कोलोन कैंसर का खतरा 56 प्रतिशत और ब्रैस्ट कैंसर का खतरा 25 प्रतिशत कम हो जाता है। वहीं लहसुन भी प्रोस्टेट और ब्रैस्ट कैंसर के अलावा कुछ प्रकार के कैंसर से बचने में मदद करता है।

तथ्य 4
मेडिकल की मानें तो कैंसर बहुत प्रकार का होता है। प्याज और लहसुन, कोलोन कैंसर, पेट का कैंसर, किडनी का कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, ब्रैस्ट कैंसर, ईसोफेगल कैंसर, ओरल कैंसर, ओवरी कैंसर और लिवर कैंसर से बचाता है।

तथ्य 5
अब आप सोच रहे होंगें कि ज्यादा से ज्यादा लाभ पाने के लिए किस तरह प्याज का सेवन करना चाहिए? तो आपको बता दें कि प्याज का अधिक से अधिक लाभ पाने के लिए आपको कच्ची प्याज ही खानी चाहिए। प्याज को काटकर खाना सबसे बढिया रहता है। प्याज को काटने के 15 मिनट बाद उसे हवा के संपर्क में रख दें। ऐसा करने से उसके एंटी-कैंसर गुण बढ़ जाते हैं इसलिए इसे काटने के 15 मिनट के बाद ही खाएं।

तथ्य 6
हाल ही में एक अमेरिकन स्टडी में ये बात सामने आई है कि एक हफ्ते में सिर्फ लहसुन की एक कली खाने से भी कोलोन कैंसर का खतरा 30 प्रतिशत तक कम हो जाता है। वहीं एक चीनी अध्ययन में ये बात साबित हो चुकी है कि सप्ताह में लहसुन की 5 कली खाने से पेट के कैंसर का खतरा 50 प्रतिशत तक घट जाता है। रोज़ सुबह लहसुन की एक कली खाने से फेफड़ों के कैंसर का खतरा 44 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

तथ्य 7
लहसुन को भी आप कच्चा खा सकते हैं। लहसुन को काटकर 10 मिनट के लिए हवा के संपर्क में रखें। लहसुन को काटकर हवा के संपर्क में रखने से इसके गुण बढ़ जाते हैं इसलिए इसे काटते ही ना खाएं।

तथ्य 8
अगर आप प्याज को पकाना या उबालना चाहते हैं तो जिस पानी में आपने इन्हें उबाला है उसे न फेंकें। इस पानी में भी प्याज के यौगिक मौजूद होते हैं जो प्याज जितने ही फायदेमंद होते हैं।

तथ्य 9
कैसे करें सेवन ?
रोज़ कम से कम आधी कटी हुई प्याज़ जरूर खाएं। वहीं सप्ताह में लहसुन की 5 कलियों का सेवन अवश्य करें। ऐसा करने आप अपने शरीर को कैंसर से सुरक्षित रख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
