Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मानसून ने दी दस्तक, डॉक्टरों ने बाहर की चीजें खाने-पीने को किया मना
उन्होंने कहा कि बारिश के पानी के कारण बच्चों में लेप्टोस्पायरोसिस के बढ़ने के अधिक खतरा होता है। बच्चे बाहर खेलते हैं जिस वजह से उन्हें इन्फेक्शन का खतरा होता है।
मानसून के दस्तक देते ही डॉक्टरों ने स्ट्रीट फूड ना खाने-पीने की चेतावनी दी है। उनका मानना है कि इस मौसम में बाहर की गंदी चीजें खाने से टाइफाइड, डायरिया, पैराटिफ़ॉइड, हैजा और गैस्ट्रोएन्टेरिटिसिस आदि का खतरा हो सकता है।
जगह-जगह जल भराव के कारण इन्फेक्शन फैलने का अधिक खतरा होता है। डॉक्टरों का यह भी कहना है कि सावधानी बरतने पर मॉनसून की बीमारियों से निपटा जा सकता है।
किल्पोक मेडिकल अस्पताल के डीन डॉक्टर पी वसंतहानी के अनुसार, मौसम में बदलाव होने से डेंगू बुखार और कोल्ड होना आम है। मानसून के दौरान लोगों को मलेरिया, डायरिया और हैजा को लेकर अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता होती है। पीने और खाना पकाने के लिए उबले पानी का इस्तेमाल कर इन समस्याओं से बचा जा सकता है।

डॉक्टर के अनुसार, फल और सब्जियां स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं, लेकिन उन्हें गर्म पानी में धोया जाना चाहिए। डॉक्टरों ने सड़क के किनारे खाने और पेय की खपत के बारे में चेतावनी दी है, जो न सिर्फ पेट और पेट दर्द का कारण बनते हैं बल्कि इनसे विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का भी खतरा है।
डॉक्टर एसोसिएशन फॉर सोशल वेलफेयर के सदस्य डॉक्टर एआर शांति के अनुसार, सड़क किनारे मिलने वाले पेय पदार्थों को पीने से बचना चाहिए। क्योंकि इनमें बर्फ मिला होता है। ज्यादातर बर्फ साफ पानी में तैयार नहीं होता है, जिससे इन्फेक्शन का खतरा होता है।

अपोलो स्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टर डॉक्टर अनीता रमेश ने कहा, पानी जमा होने से उसमें मच्छर तेजी से पैदा होते हैं और इससे आपको मलेरिया, डेंगू और अन्य प्रकार के बुखार का अधिक खतरा होता है।
उन्होंने कहा कि बारिश के पानी के कारण बच्चों में लेप्टोस्पायरोसिस के बढ़ने के अधिक खतरा होता है। बच्चे बाहर खेलते हैं जिस वजह से उन्हें इन्फेक्शन का खतरा होता है। इसलिए पेरेंट्स उनका ध्यान रखें और अगर बच्चा बारिश के पानी में खेलता है, तो उसे उन्हें गर्म पानी से नहलाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
