Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्लैक टी पीने से घट जाएगा मोटापा, शरीर के लिए ब्लैक टी है औषधि
क्या आपको ब्लैक टी पसंद है? शोधकर्ताओं का कहना है कि यह मोटापे को रोकने और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए फायदेमंद हो सकती है। निष्कर्षों से पता चला है कि काली चाय में पाए जाने वाले रसायन 'पॉलिफेनोल' पेट में चयापचयों को बदलकर लीवर में ऊर्जा चयापचय बदलता है।

पॉलीफेनोल होता है प्रभावी
इससे पहले, यह जाना जाता था कि ग्रीन टी में पॉलीफेनोल अधिक प्रभावी हैं और काली चाय के पॉलीफेनोल की तुलना में अधिक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं क्योंकि ग्रीन टी के रसायनों को रक्त और ऊतक में अवशोषित किया जाता है।

ग्रीन टी और ब्लैक टी दोनों प्रीबायोटिक्स हैं
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सुज़ैन हेनिंग ने कहा, 'हमारे नए निष्कर्ष बताते हैं कि काली चाय गट माइक्रोबायोम के माध्यम से मानव में अच्छे स्वास्थ्य और वजन घटाने में योगदान कर सकते हैं। हैनिंग ने कहा, ग्रीन टी और ब्लैक टी दोनों प्रीबायोटिक्स हैं, जो अच्छे सूक्ष्मजीवों के विकास को प्रेरित करते हैं जो किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।

चूहों पर किया गया था प्रयोग
यूरोपीय जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित अध्ययन के लिए टीम ने चूहों पर प्रयोग किया। इन्हें उच्च वसायुक्त और उच्च चीनी आहार दिया गया और उसके बाद उन्हें ग्रीन टी और ब्लैक टी का रस दिया गया था।

ये आया रिजल्ट
जिन चूहों जो ब्लैक टी दी जाती थी, उनमें एक प्रकार के बैक्टीरिया में वृद्धि हुई थी, जिन्हें स्यूडोब्युट्रिब्रिओ कहा जाता था - जो कि ब्लैक टी और ग्रीन टी के ऊर्जा चयापचय के बीच के अंतर को स्पष्ट करने में मदद कर सकता है। निष्कर्ष बताते हैं कि दोनों चाय के स्वास्थ्य लाभ उनके एंटीऑक्सीडेंट लाभ से परे होते हैं और दोनों का गट माइक्रोबाइम पर एक मजबूत प्रभाव पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
