Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
नींद में है बड़बड़ाने की आदत से छुटकारा दिलाएंगे ये 8 उपाय
कई बार आपने सुना होगा कि माता-पिता शिकायत करते हैं कि उनका बच्चा नींद में बड़बड़ाता है। कई बार वे डर जाते हैं कि कहीं उनके बच्चे को कोई बीमारी तो नहीं हो गयी है। इसीलिए आज हम आपको इस बीमारी के बारे में कुछ जानकरी देंगे और उसे ठीक करने के उपाए बातएंगे। नींद में बोलने को बड़बड़ाना कहते हैं क्योंकि जब आप बड़बड़ाते हैं तो आपके शब्द आधे-अधूरे और अस्पष्ट होते हैं।
ये एक प्रकार का पैरासोमनिया है जिसका मतलब होता है सोते समय अस्वाभाविक व्यवहार का करना लेकिन इसे बीमारी नहीं माना जाता हैं। रात में बड़बड़ाते हुए आप कभी-कभी ख़ुद से ही बात करने लगते हैं जो ज़ाहिर है सुनने वाले को अजीब या भद्दा लग सकता है, लेकिन नींद में बड़बड़ाने वाले एक समय में 30 सेकेंड से ज्यादा नहीं बोलते है। कई तरह के लोग नींद में बाते करते हैं।
3 से 10 साल के तकरीबन आधे से ज्यादा बच्चें अपनी बातों को नींद में पूरा करते है। वहीं 5 फीसदी बड़े भी नींद में बात करते है। कई बार जो बात करते करते वो सो जाते है, उसे ही पूरा करते है। ऐसा कभी-कभी होता है या हर रात भी हो सकता है। तो इससे घबराएं नहीं इसे ठीक करने घरेलु उपाए आपनाये।

#1. एक समय पर सोएं
समय पर सोएं इससे नींद में बड़बड़ाने की आदत से छुटकारा मिल जाएगा। ऐसा माना जाता है कि रात में सही समय से सोने और सुबह सही समय से उठने से यह समस्या नहीं होती है। इसके साथ अपनी नींद पूरी जर्ना भी जरुरी है। अगर ऐसा नहीं होता है तब भी यह समस्या होती है।

#2. गरिष्ठ भोजन और शारब से बचे
कुछ लोग शराब के आदि होते है और रात के समय में ही शराब पीते हैं और सोते समय बड़बड़ाने लगते है। अगर इस समस्या का समाधान चाहते हैं तो आपको शराब छोड़नी होगी। अगर ये मुमकिन न हो तो इसे धीरे-धीरे पीना काम कर दें। इसे साथ गरिष्ठ भोजन भोजन भी बिलकुल बंद कर दें।

#3. तनाव से दूर रहें
अगर आप लगातार तनाव से गुजर रहें हैं तो आपको यह समस्या हो सकती है। इसके लिए अपने दिमाग को पर्याप्त आराम का मौका देना चाहिए और खुद भी रिलैक्स करना चाहिए अगर ऑफिस के कामों से आप खुद को बहुत उलझा हुआ महसूस कर रहे हैं तो कुछ दिनों के लिए काम से छुट्टी ले लें। और होसके तो कहीं घूमने चले जाए।

#4. व्यायाम करें
कई बार शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से ना होने के कारण भी नींद में बड़बड़ाने की आदत हो जाती है। इसके लिए आप शाम को टहलने जा सकते हैं या फिर योग कर सकते हैं।

#5. आपकी समस्याओं के बारे में बात करें
कई बार देखा गया है कि जिन लोगों की नींद में बड़बड़ाने की आदत होती है वे बहुत ज्यादा तनावग्रस्त या मानसिक रूप से निराश होते हैं। अगर आपके भी परिवार के किसी सदस्य के साथ ऐसा है तो उससे बात करें। उनकी परेशानोयों को सुने।

#6. डरावनी फिल्मों से बचें
रात में किसी भी तरह की डरावनी फिल्मे ना देखे। इससे दिमाग पर असर होता है और रात में व्यक्ति बड़बड़ाने लगता है। इससे अच्छा है कि आप कोई रोमांटिक या हसी मज़ाक वाली फिल्म देखेँ।

#7. अच्छे अच्छे गाने सुने
संगीत ऐसी चीज़ है जो चंचल मन को शांत कर देता है। तो सूने से पहले अपने पसंद के गाने सुने। इससे आपको नींद भी अच्छी आएगी और नींद में बड़बड़ाने की आदत भी कम हो जाएगी।

#8. दवाएं
अपने डॉक्टर से बात करें। हो सकता है आप जो दवाएं ले रहें हैं उनकी वजह से आपको नींद में बड़बड़ने की आदत हो रही है। और अगर ऐसा है तो कुछ दिनों के लिए उन दवाओं को बंद कर दें। और अगर आपको कोई फर्क दिखता है तो तो इसके बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।



Click it and Unblock the Notifications