Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
BRA स्ट्रिप्स के पास लटकते हुए फैट को, इन टिप्स से कहें बाय-बाय
छरहरी काया हर महिला की ख्वाहिश होती है, कई महिलाएं कमर और शरीर के बाकी हिस्सों में जमी हुई चर्बी की वजह से साड़ी या बैकलेस ड्रेसेज पहनना अवॉइड करती है। कमर के आस-पास बढ़ी हुई चर्बी किसी को भी अच्छी नही लगती, खासकर महिलाओं को तो बिल्कुल नहीं।
कई बार महिलाओं के अपर बॉडी के पीछे की तरफ काफी सारा फैट जमा हो जाता है। जो ब्लाउज के आसपास और ब्रा के स्ट्रिप्स जहां हुक करते वहां से लटकता हुआ नजर आता है। कई बार महिलाएं इस जमे हुए फैट की वजह से शर्मिंदा महसूस करती है, इसे हटाने के लिए कई जतन भी करती है। शरीर से एक्स्ट्रा फैट हटाना चाहते हैं तो अदरक से तैयार ये ख़ास ड्रिंक पिएं
आइए हम आपको बताते है ऐसे उपाय आसान जिनकी मदद से ब्रा पहनने की जगह के आसपास वाला फैट हटा सकती है

स्वस्थ आहार
स्वस्थ आहार अतिरिक्त चर्बी हटाने का सबसे अहम तरीका है। अपने आहार में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल कीजिए जिनमें कैलोरी और फैट की मात्रा कम हो। ताजे फल, सब्जियां और कम वसा वाले डेयरी उत्पाद आपके लिए ठीक रहेंगे। साबुत अनाज तो आपके खाने का अहम हिस्सा होना चाहिए।
फास्ट फूड, जंक फूड और चीनी या रिफाइंड आटा शामिल भोजन से बचना चाहिए। अस्वस्थ नमकीन, चिप्स, कुकीज, केक और ऐसे ही पदार्थो के स्थान पर ताजा फल, दही, सब्जियां, नट्स, बीज और अनाज लेना चाहिए।

पानी की मात्रा बढ़ाएं
हिप्स से फैट कम करने के लिए सबसे जरूरी है कि कोल्ड ड्रिंक्स, मीठे जूस और शराब का सेवन कम कर दिया जाए। इसके बजाय, दिन पानी की कम से कम 8 से 10 गिलास पीना चाहिए। हो सके तो दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें।

वॉकिंग या जॉगिंग
वॉकिंग या जॉगिंग को अपने दिनचर्या में शामिल करें। इससे आप हिप्स के फैट को कम कर सकेंगे। दिन में कम से कम 45 से 50 मिनट सैर करें। अधिकतम कैलोरी और फैट जलाने के लिए वॉक की गति तेज रखें। वाकिंग या जॉगिंग को बढ़ाने से कैलोरी अधिक जलती है और स्टेमिना बढ़ता है।

स्क्वेट्स
स्क्वेट्स करने से भी अपर बॉडी का फैट जाता है। यह एक सरल व्यायाम है। आप अपने शरीर को कम करने के लिए एक सरल स्थिति से शुरू करें फिर अपने घुटने मोड़ें और फिर वापस उसी स्थिति में आए। यह एक्सरसाइज न केवल आपके हिप्स के फैट का कम करने में मदद करती है बल्कि पैर की मांसपेशियों को भी टोन करती है।

किकबॉक्सिंग
किकबॉक्सिंग से पूरे शरीर की मांसपेशियों का व्यायाम हो जाता है। साइड किक, फ्रंट किक और बेक किक के संयोजन से हाथों, कमर के ऊपरी हिस्सें, जांघों, कूल्हों और बट की चर्बी को कम किया जा सकता है। कोई भी महिला प्रतिदिन 45 मिनट किकबॉक्सिंग से लगभग 500 कैलोरी तक जला सकती है।

स्विमिंग
स्विमिंग को सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है। नियमित रूप से कम से कम 30 मिनट स्विमिंग करने से हाथों के आस पास और ऊपरी शरीर के पीछे की तरफ का फैट को कम किया जा सकता है।

वॉल स्लाइड
यह और क्रियाशील एक्सरसाइज है जिसे आप बिना उपकरण के घर पर ही कर सकते हैं। इसके लिए अपनी पीठ के सहारे एक दीवार के साथ खड़े हो जाए एक फुटबॉल या एक्सरसाइज बॉल को अपनी पीठ के सारे दीवार के साथ लगाएं, दीवार और आपके बीच बॉल होनी चाहिए। अब आप अपने पीठ के सारे बॉल को बैलेंस करते हुए नीचे की ओर आएं, फिर आप ऊपर की तरफ जाएं ऐसा आप कम से कम 10-15 बार करें। इस तरह से न केवल आपके अपर बॉडी का फैट जाएगां. बल्कि मांसपेशियों को टोन भी कर सकते हैं।

कार्डियो
कार्डियो व्यायाम शरीर से वसा कम करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है। कार्डियो एक्सरसाइज मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित रखती है और अतिरिक्त कैलोरी जलाने में मदद करती है। इन अभ्यासों से हृदय भी मजबूत बनता है।

जम्पिंग रॉ
अगर आपको अपने शोल्डर और ब्रेस्ट के आसपास वाला एरिया टोंड करना है तो आप जॉम्पिंग कर सकती है। इससे आपके बेक पॉर्शन पर प्रेशर बनेगा और आपके शोल्डर के आसपास का फैट कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगां।



Click it and Unblock the Notifications
