Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
बुखार से तुरंत राहत पाने के घरेलू उपाय
बुखार के के लिए प्राकृतिक इलाज सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध है। आइए आपको बताते वायरल बुखार के इलाज के लिए कुछ आसान घरेलू उपचार।
तापमान में अचानक परिवर्तन होने या संक्रमण का दौर होने पर अधिकतर लोग बुखार से पीड़ित होते हैं। बुखार से निपटने के लिए कुछ एंटीबायोटिक दवाओं या कुछ ओटीसी का सहारा लिया जाता है। आप चिकित्सक के पास जाएं उससे पहले कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर भी बुखार को कम या इससे पूरी तरह आराम पाया जा सका है।
बुखार के के लिए प्राकृतिक इलाज सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध है। आइए आपको बताते वायरल बुखार के इलाज के लिए कुछ आसान घरेलू उपचार।

लहसुन
लहसुन को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेट को पानी या दही के साथ खाएं। लहसुन में एलिसिन तत्व होता है जो एंटी-माइक्रोबियल के रूप में काम करता है। यह बलगम और खांसी को भी साफ कर सकता है।

शहद
रोजाना एक चम्मच शहद जरूर खाएं। शहद बुखार के लिए सही काम करता है। इसमें बी पोलेन तत्व होते हैं जो पराग के अन्य प्रकार के प्रभावों का विरोध कर सकता है।

आलू
आलू के कुछ टुकड़े काटकर अपनी शॉक्स में रखें। ऐसा माना जाता है कि हलके बुखार में ये उपाय काम करता है।

तुलसी के पत्ते
एक गिलास पानी में 10-15 तुलसी के पत्ते डालकर उबाल लें। इसमें आधा चम्मच अदरक पाउडर डालकर उबलने दें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर दिन में तीन बार पिएं।

बुखार के लिए अन्य उपचार
दालचीनी, अदरक, नींबू, सेब का सिरका और हल्दी भी कुछ तत्व हैं जो आपके बुखार को कम करने में मदद करते हैं।

किशमिश
कुछ किशमिश पीसकर पेस्ट बना लें और एक कप पानी में उबाल लें। इसमें चीनी डालकर पी लें। इससे बुखार कम हो सकता है खांसी से भी राहत मिलती है। किशमिश में मौजूद फाइटो पोषक तत्वों में एंटीबायोटिक प्रभाव होता है।



Click it and Unblock the Notifications
