Latest Updates
-
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
जानिए मसल्स बनाने के लिए कितनी मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है
वास्तव में आपको बॉडी एक सीमित मात्रा में प्रोटीन अवशोषित करती है। वास्तव में अगर आप अपने प्लेट में केवल प्रोटीन वाली चीजें ले रहे हैं, तो यकीन मानिए आप कई पोषक तत्वों से किनारा कर रहे हैं।
बहुत से लोग ऐसा मानते हैं कि अधिक मात्रा में प्रोटीन खाने से मसल्स तेजी से बढ़ती हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि पतले लोगों को वेट बढ़ाने और मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन का खूब सेवन करना चाहिए। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। वास्तव में आपको बॉडी एक सीमित मात्रा में प्रोटीन अवशोषित करती है।
दरअसल प्रोटीन मसल्स के निर्माण और मरम्मत का एक बेहतर तरीका है। एक्सरसाइज से आपकी मसल्स में माइक्रोटीयर्स पैदा होते हैं यानि आप जितनी मेहनत करेंगे, उतने टीयर्स पैदा होंगे। प्रोटीन इन टीयर्स को रिपेयर करने में मदद करता है, जिससे आपकी मसल्स बढ़ती और मजबूत होती हैं।

अगर आप 25 ग्राम से कम प्रोटीन का सेवन करते हैं, तो आपको एक्सरसाइज के जरिए मसल्स टीयर्स लेने पड़ते हैं। क्योंकि प्रोटीन की इतनी मात्रा में मसल्स बनाने वाली पूरी सामग्री नहीं होती है। लेकिन अगर आपकी मसल्स को 35 ग्राम से अधिक प्रोटीन मिलता है, तो इसमें मसल्स बनाने वाली सारी चीजें होती हैं और प्रोटीन आपकी बॉडी के सभी हिस्सों में चला जाता है।
आपकी मसल्स भोजन के दौरान 25 से 35 ग्राम प्रोटीन ही अवशोषित कर पाती है, जो आपको इन चीजों से मिल जाता है-
- 1 कप कॉटेज पनीर (28 ग्राम प्रोटीन)
- 1 कप ग्रीक दही और एक मुट्ठी नट्स (25 ग्राम प्रोटीन)
- हथेली के आकार की एक स्टीक, फिश या चिकन (28 ग्राम प्रोटीन)
- 3 पूरे अंडे और 3 सफेद अंडे (27 ग्राम प्रोटीन)
- व्हे प्रोटीन (25 ग्राम प्रोटीन)
इसलिए केवल मांस खाने से आपकी मसल्स को कोई खास लाभ नहीं होता है जितना टेंडरलॉइन का एक छोटा टुकड़ा खाने से होता है। वास्तव में अगर आप अपने प्लेट में केवल प्रोटीन वाली चीजें ले रहे हैं, तो यकीन मानिए आप कई पोषक तत्वों से किनारा कर रहे हैं। आपको बता दें कि फल, सब्जी, हेल्दी फैट्स और साबुत अनाज जैसी चीजें मसल्स रिपेयर और वजन घटाने में मदद कर सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications