Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
ग्रीन टी छोड़िये, पीजिये मसाला चाय... होंगे ये फायदे
हममें से बहुत से लोग मानते हैं कि केवल ग्रीन टी ही फायदेमंद है लेकिन यदि आप घर पर मसाले और औषधियों से अपनी मसाला चाय बनाते हैं तो इसके कई फायदे हैं।
भारतीय लोग चाय के बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। वाकई में चाय हमारी संस्कृति बन चुकी है। और ये बुरा नहीं है। और हां, इसके कई स्वास्थ्य सम्बंधित फायदे भी हैं।
हममें से बहुत से लोग मानते हैं कि केवल ग्रीन टी ही फायदेमंद है लेकिन यदि आप घर पर मसाले और औषधियों से अपनी मसाला चाय बनाते हैं तो इसके कई फायदे हैं। आप चाय को वेजिटेबल सोरमा या बॉन सूप की तरह ले सकते हैं।
सोरमा या सूप शरीर के लिए फायदेमंद है क्यों कि इसमें डाले जाने वाली सामग्री को 15 से 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाया जाता है।
इससे उन चीजों के गुण पानी में आ जाते हैं। ऐसा ही चाय के साथ है। जब आप अदरक, इलायची, दालचीनी को पानी के साथ 15 मिनट तक उबालते हैं तो इनके गुण पानी में आ जाते हैं। आइये देखें मसाला चाय के फायदे!

फायदा #1
जब कैंसर की कोशिकाएं पनपना शुरू होती हैं तो ये दूसरी कोशिकाओं और यहाँ तक की डीएनए को नष्ट करने लगती हैं। इसलिए कैंसर की रोकथाम आवश्यक है। इलायची, दालचीनी और अदरक एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर हैं और कई तरह के कैंसर को दूर रखने में ये मददगार हैं।

फायदा #2
चाय के ये मसाले अग्नाशय में कई फायदेमंद एन्जाइम्स का स्त्राव करते हैं और पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि चाय आपके मेटाबोलिज्म को भी बढ़ाती है।

फायदा #3
जब आपको ज़ुकाम लगी हुई हो तो गर्म चाय का प्याला दो तरह से फायदेमंद है। पहला तो ये आपजे शरीर को गर्म करती है व तरोताजा करती हैं और दूसरा ये आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है जिससे आप ठीक से काम कर पाते हैं।

फायदा #4
जब आपको उबाक सी आ रही हो या पेट फूल हो एक कप मसाला चाय पियें। यह आपके गैस्ट्रोइन्टेस्टाइनल को संतुलित कर पाचन को ठीक करती है।

फायदा #5
चाय में मौजूद ये मसाले आपके ब्लड शुगर लेवल को भी संतुलित करते हैं। इस प्रकार चाय टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को भी कम करती है। इसलिए मसाला चाय से आप अपने शुगर को नियंत्रित करते हुए थोड़ी ज्यादा शुगर ले सकते हैं।

फायदा #6
मसाला चाय महिलाओं में पीएमएस के दर्द को भी कम करती है। यह आपके हार्मोन्स को नियंत्रित रखती है।

फायदा #7
इससे ज्यादा मसाला चाय का एक कप आपके एनर्जी लेवल को बढ़ा सकता है। चाय एक अच्छी ऊर्जादायक औषधि है। तो गर्म मसाला चाय के साथ कीजिये अपने दिन की शुरुआत।



Click it and Unblock the Notifications
