Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वजन कम करने वाले सावधान! कम फैट वाली डायट लेना है खतरनाक
अगर आप वजन कम करने के लिए कम फैट वाली डायट ले रहे हैं, तो आप एक बड़ी गलती कर रहे हैं। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है कि कम फैट वाली डायट लेना वास्तव में हानिकारक हैं।
अध्ययन के लिए, कनाडा के मैकमास्टर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 18 विभिन्न देशों के 135,335 प्रतिभागियों को शामिल किया था।
अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि सबसे कम सैचुरेटेड फैट लेने वालों को मृत्यु का जोखिम 13 फीसदी अधिक था, जबकि अधिक फैट वाली डायट लेने वालों को समयपूर्व मृत्यु का जोखिम 23 फीसदी कम था। अध्ययन के अनुसार सैचुरेटेड फैट से स्ट्रोक का जोखिम भी कम होता है।

प्रतिभागियों पर 2003 से 2013 तक निगरानी रखी गई। उनके डायट पैटर्न को बारीकी से नजर रखी गई थी। प्रतिभागियों को तब कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा जैसे कुछ खाद्य समूहों से मिली ऊर्जा की मात्रा के आधार पर विभाजित किया गया।
फॉलो अप के दौरान, मृत्यु दर और हृदय रोग का मूल्यांकन किया गया। इस रिपोर्ट में 5,796 मौतें और 4,784 प्रमुख कार्डियोवास्कुलर डिजीज के मामलों की सूचना दी गई।
शोधकर्ताओं के अनुसार रोटी और चावल जैसे कार्बोहाइड्रेट के साथ फैट को बदलने का एक कारण हो सकता है क्योंकि लोग शरीर की जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्राप्त करने में सक्षम नहीं थे।
अध्ययन के मुताबिक, अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट खाने से समय से पहले मौत का जोखिम 28 फीसदी होता है। इस अध्ययन को मूल रूप से जर्नल द लान्सेट में प्रकाशित किया गया था।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
