Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ज्यादा खाना खा लेने पर अगले दिन ऐसा होना चाहिए डाइट चार्ट
कभी कभी हम लोग अपने घरों में होने वाले छोटे छोटे प्रोग्रामों और पार्टियों में ज्यादा खा लेते हैं जिसकी वजह से हम लोगों को अगले दिन पेट से जुड़ी दिक्कतें होने लगती है।
जिसकी वजह से हमें अपने न्यूट्रीनिष्ट की सलाह लेना पड़ती है कि कैसे हम दुबारा पहले वाली रूटीन पर आ जायें।
अगर आपने किसी दिन ज्यादा खा लिया है और आपके समझ में नहीं आ रहा है कि अगले दिन आपको क्या करना है तो परेशान ना हो! हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि आपको कब क्या करना है।

# सुबह 6 बजे और 7 बजे के बीच:
सुबह आपको इस समय पर जगना चाहिए और उठते ही एक गिलास पानी पीना चाहिए जिससे पिछले दिन आपने जो कुछ भी खाया होगा वो मल के रूप में आसानी से बाहर निकल जायेगा जिससे आपका पेट ठीक रहेगा।

# 9 बजे या उससे पहले:
पिछले दिन आपके ज्यादा खाने के बावजूद भी आप अपना सुबह का नाश्ता छोड़ नहीं सकते, आपको अपना नाश्ता लेना चाहिए इससे आपका मेटाबोलिज्म ठीक रहता है।

# दोपहर 12 और 1 बजे के बीच लंच:
आपको अपना शुगर लेवल नियंत्रित रखने के लिए आपको प्रत्येक तीन से चार घंटे में कुछ न कुछ खाना चाहिए। हालांकि आपने पिछली ही रात बहुत ज्यादा खाया है फिर भी आप सलाद और कुछ सब्जियां अपने खाने में ले सकते हैं।

#3 और 4 बजे के बीच:
इस टाइम आपको भूख का एहसास होना चाहिए और आप अपनी इस भूख को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। आपको अपने डेली रुटीन को ब्रेक नहीं करना चाहिए और आप थोडा बहुत हल्का फुल्का स्नैक्स ले सकते हैं।

# 5 और 6 के बीच:
अपने वजन को कम करने के लिए इस समय आपको एक्सरसाइज करना चाहिए। अपने आप को एक्टिव रखने के लिए लंच के बाद थोडा बहुत टहलना चाहिए सीढियां चढ़ना चाहिए।

# शाम 6 और 7 बजे के बीच:
इस समय आपको डिनर करना चाहिए और इसमें आपको अपने पेट को ठीक रखने के लिए आपको कम कैलोरी वाली और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ ही लेना चाहिए। आप डिनर में सूप ले सकते हैं।

# रात 9 बजे या उसके बाद:
अपने डिनर को लेने के लगभग तीन घंटे के बाद ही आपको बेड पर सोने के लिए जाना चाहिए और सोते समय अपने मोबाइल फोन आदि को दूर रखना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
