Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जानिये गर्मियों में क्यूं खानी चाहिये आपको लौकी?
लौकी में 90% से अधिक पानी होता है और यही कारण है कि यह हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखती है और गर्मियों में शरीर को ठंडक प्रदान करती है।
लौकी एक लोकप्रिय सब्जी है जिसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है और यह आपको स्वस्थ और फिट रखती है। इसे देश के विभिन्न भागों में विभिन्न नामों से जाना जाता है।
लौकी में कई स्वस्थ पोषक तत्व और खनिज पाए जाते हैं। इसमें पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है अत: गर्मियों में इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद है।
पानी के अलावा लौकी में अनेक विटामिन जैसे विटामिन सी, बी और डी पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फोलेट, आयरन और पोटैशियम भी पाया जाता है। स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद इन सभी घटकों के कारण गर्मियों के दौरान इसका सेवन करना बहुत लाभदायक होता है। यहाँ तक कि गर्भवती महिलायें भी बिना किसी डर के इसका सेवन कर सकती हैं।
लौकी में 90% से अधिक पानी होता है और यही कारण है कि यह हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखती है और गर्मियों में शरीर को ठंडक प्रदान करती है।
कुछ लौकियों का स्वाद कसैला होता है परन्तु इससे आप कई स्वादिष्ट व्यंजन बना सकती हैं। लौकी से स्वास्थ्य को होने वाले लाभों के बारे में जानें और इस गर्मीं में इसे अपने आहार में अवश्य शामिल करें।

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए:
लौकी ही ऐसी सब्जी है जिसमें 90% से अधिक पानी होता है। गर्मियों के दौरान हमारे शरीर से पानी कम होने लगता है। लौकी का एक फायदा यह है कि यह हमारे शरीर को हाइड्रेट रखती है।

दाग धब्बों रहित त्वचा:
जी हाँ, लौकी में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा पर होने वाले तेल के उत्पादन को नियंत्रित रखकर त्वचा की सफाई अन्दर से करते हैं। गर्मियों के दौरान लौकी का सेवन करने से अधिक पसीने की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है और यह आपको दाग धब्बों और मुहांसों रहित त्वचा प्रदान करती है।

ब्लड प्रेशर को नियमित करना:
गर्मियों में आपका ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। अत: जिन लोगों को ब्लडप्रेशर कम होने की शिकायत है उन्हें सावधान रहना चाहिए। अपने आहार में लौकी शामिल करें और फर्क देखें। लौकी में पाए जाने वाले पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं और आपके हृदय को स्वस्थ रखते हैं।

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन
गर्मियों के दौरान आपको संक्रमण अधिक होते हैं विशेष रूप से यूटीआई। लौकी को अपने आहार में शामिल करके आप इन सभी संक्रमणों को दूर रख सकते हैं। इसके अलावा इस सब्जी में पानी भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो मूत्र के प्रवाह को बढ़ाता है।

अच्छी नींद के लिए:
गर्मियों के दौरान हम सभी को नींद न आने की समस्या होती है। ऐसा केवल मौसम के कारण नहीं बल्कि आहार संबंधी आदतों के कारण भी होता है। अच्छी नींद लाने में लौकी बहुत फायदेमंद है। यह लौकी से होने वाला एक अन्य स्वास्थ्य लाभ है।

कब्ज़ के उपचार में सहायक:
गर्मिंयों के दौरान अक्सर कब्ज़ या अपचन की समस्या हो जाती है। ऐसा पानी की कमी के कारण होता है। लौकी में पानी के अलावा घुलनशील और अघुलनशील फाइबर पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को नियमित करते हैं। इस प्रकार ये कब्ज़ के उपचार में सहायक है।

इम्यूनिटी में सुधार लाना
गर्मियों में सूखे मौसम और हवा के कारण संक्रमण होने की संभावना अधिक होती है। लौकी आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाती है। अच्छी परिणामों के लिए लौकी के जूस में नीबू मिलाकर पीयें।

तनाव को दूर करना:
लौकी में चोलाइन पाया जाता है जो एक न्यूरोट्रांसमीटर है। यह ब्रेन को प्रभावी रूप से कार करने में सक्षम बनाता है। अत: यह तनाव, अवसाद और अन्य प्रकार की मानसिक बीमारियों के उपचार में सहायक है।

ठंडक प्रदान करना:
यदि गर्मियों में आप अपने शरीर को ठंडा रखना चाहते हैं तो लौकी का सेवन करें क्योंकि इसमें पानी और ने पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर से विषारी पदार्थों को निकालता है और शरीर को डिहाईड्रेट भी नहीं होने देता। यह लौकी से होने वाला एक अन्य स्वास्थ्य लाभ है।

कसरत के बाद पीया जाने वाला पेय
क्या आप जानते हैं कि लौकी में प्राकृतिक शुगर पाई जाती है जो शरीर के ग्लूकोज़ संतुलित रखती है? जी हाँ, लौकी के इसी गुण के कारण लौकी को एक प्राकृतिक पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक माना जाता है। यह मांसपेशियों की ताकत को भी बढ़ाती है।



Click it and Unblock the Notifications
