Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
इन हेल्दी चीजों को ज्यादा खाने से भी हो सकता है नुकसान
आज के दशक में जंक फ़ूड जैसे डोसा, बर्गर ,पिज्जा आदि का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने और आरामदायक लाइफस्टाइल के कारण हम सबको अपनी आम जिंदगी में लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियाँ और कुछ गंभीर स्वास्थय संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
जब हम लोग आज की मॉडर्न जिंदगी को अपनाने के लिये जूझते हैं तो हमारा रूझान नेचुरल और हेल्दी चीजों की तरफ बढ़ने लगता है और हम अपने खाने पीने की चीजों में नेचुरल फूड्स का इस्तेमाल करने लगते हैं जिसके कई सारे फायदे होते हैं।

दुर्भाग्यवश हम कभी कभी कुछ हेल्दी खाद्य पदार्थ को ज्यादा ही खाते हैं और बाक़ी चीजों को छोड़ देते हैं जिसकी वजह से हम बीमार पड़ जाते हैं।
आइये हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे हेल्दी खाद्य पदार्थों के बारे में जिनको ज्यादा खाने से समस्या हो सकती है।

पालक और चुकंदर
हालांकि ये दोनों ही हेल्दी पदार्थ हैं, इनमे आक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है और ये हमारे पेट के स्वस्थ बैक्टीरिया को जीवित रखने में मदद करता है लेकिन अगर आक्सलेट की मात्रा ज्यादा हुई तो किडनी की समस्या हो सकती है। जिनको पहले से ही किडनी की समस्या है तो वह इन दोनों चीजों का इस्तेमाल ना करें।

दालचीनी
दालचीनी केवल खाने में ही हेल्दी नहीं है बल्कि यह डायबिटीज, ह्रदय रोग और अल्जाइमर जैसी बीमारियों के लिए एक औषधी है। दालचीनी में क्युमैरिन नामक एक पदार्थ होता है जिसको अगर हम अपने शरीर के प्रति किलो वजन के हिसाब से 0.1mg से ज्यादा लेते हैं तो लिवर टोक्सिसिटी और कैंसर हो सकता है।

जायफल
जायफल हमारे देश में प्रचुर मात्रा में मिठाइयों, चाय और मुगलई भोजन में इस्तेमाल होता है। जायफल में हमारे खाने में अच्छी सुगंध देने के साथ ही कई औषधीय गुण भी होते हैं। इसमें माईरिस्टीसिन नामक एक पदार्थ होता है जो अगर ज्यादा मात्रा में लिया जाय तो इसके कई साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसके ज्यादा इस्तेमाल से दौरे पड़ना, मिचली आना, सिर मे दर्द होना और मतिभ्रम होना स्वाभाविक है। एक्सपर्ट के अनुसार एक बार में 10 ग्राम से ज्यादा दालचीनी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

सोया
सोया, मांस और कुछ डेरी प्रोडक्ट्स के जैसा ही अच्छा प्रोडक्ट् है आप इसको इनके बदले इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कोलेस्ट्राल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है लेकिन इसकी मात्रा ज्यादा होने से आयरन का अवशोषण कम हो जाता है जिससे एनीमिया हो सकता है। इसके ज्यदा इस्तेमाल से गर्भाशय संबंधी कैंसर भी हो सकता है।

पानी
हम लोग अक्सर बात करते हैं कि पानी ज्यादा पीना चाहिए लेकिन इस पर कोई बात नहीं करता कि ज्यादा पानी पीना भी स्वास्थय के लिए हानिकारक है। इससे ब्लड सोडियम लेवल अचानक गिर जाता है और दिमाग की क्रियाविधि बाधित हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
