Latest Updates
-
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम -
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा
रोजाना पाइनएप्पल खाने से होते हैं ये 7 फायदे
पाइनएप्पल के फायदों के बारे में अभी बहुत कम लोग जानते हैं और यही वजह है कि मेट्रो शहरों को छोड़ दें तो बाकि शहरों में अभी इस फल की बिक्री भी बहुत कम होती है।
पाइनएप्पल के फायदों के बारे में अभी बहुत कम लोग जानते हैं और यही वजह है कि मेट्रो शहरों को छोड़ दें तो बाकि शहरों में अभी इस फल की बिक्री भी बहुत कम होती है।
आमतौर पर यह फल समुदी तटों पर उगता है और फिर उन शहरों से देश के बाकि हिस्सों में जाता है।
अगर आप भी खुद को फिट रखना चाहते हैं तो रोजाना की डाइट में हरी सब्जियों और अन्य फलों के साथ पाइनएप्पल को भी शामिल करें।

इसमें विटामिन, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिस वजह से इसके नियमित सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बच जाते हैं।
आइये जानते हैं कि पाइनएप्पल के सेवन से किन किन बीमारियों से बचाव होता है :

1)आर्थराइटिस में आराम :
आर्थराइटिस एक ऑटो इम्यून डिजीज है जिसकी वजह से जोड़ों में जकडन और तेज दर्द होने लगता है। पाइनएप्पल में मौजूद ब्रोमेलेनिन नामक एंजाइम के कारण इस बीमारी में बहुत आराम मिलता है।

2) इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार :
पाइनएप्पल में विटामिन सी की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिस वजह से इसके सेवन से इम्युनिटी पॉवर बढ़ जाती है। इसके नियमित सेवन करने से आप सर्दी-जुकाम या वायरल बुखार जैसे रोगों की चपेट में जल्दी नहीं आते हैं।

3) कैंसर से बचाव :
कई रिसर्च में यह पाया गया की पाइनएप्पल में मौजूद कुछ यौगिक शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं। इसके अलावा इस फल में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन की मात्रा भी ज्यादा होती है जिस वजह से कई गंभीर किस्म की बीमारियों से आपका बचाव होता है।

4) सेल्स और ऊतकों के लिए फायदेमंद :
हमारा पूरा शरीर कोशिकाओं और उतकों से मिलकर बना होता है इसलिए इनकी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पाइनएप्पल में मौजूद विटामिन सी कोशिकाओं और ऊतकों को बढ़ने में मदद करते हैं जिससे आपके पूरे शरीर का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

5) पाचन में मदद :
इस फल में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिस वजह से इसके नियमित सेवन से पाचन से जुडी कई बीमारियां ख़त्म हो जाती हैं। इसके अलावा यह फल शरीर से हानिकारक टोक्सिन को बाहर निकालने में भी मदद करते हैं।

6) ओरल हेल्थ बेहतर होता है:
पाइनएप्पल में एस्ट्रीजेंट क्षमताएं होती हैं जिससे ये मुंह में सडन फैलाने वाले बैक्टीरिया को ख़त्म करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से दांतों में होने वाली कैविटी और मसूड़ों में होने वाले इन्फेक्शन से राहत मिलता है.

7) हाई ब्लड प्रेशर से बचाव :
जो लोग हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं उनके लिए यह फल वरदान की तरह है। इसमें मौजूद पोटैशियम खून की नालियों को रिलैक्स करते हैं जिससे ब्लड प्रेशर सामान्य हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
