Latest Updates
-
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट -
Hariyali Teej Solah Shringar: हरियाली तीज पर क्यों जरूरी है सोलह श्रृंगार? यहां देखें 16 श्रृंगार की लिस्ट -
Independence Day 2026: 15 अगस्त को जाने वाले हैं लाल किला? तो ये 5 बातें जरूर जान लें, वरना लौटना पड़ेगा वापस -
World Organ Donation Day 2026: शरीर के कौन से अंग किए जा सकते हैं दान? समझें पूरा प्रोसेस और नियम -
World Organ Donation Day 2026: आज है विश्व अंगदान दिवस, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग हो रहे अफेयर के चर्चे, जानें दोनों के रिश्ते का पूरा सच -
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या नहीं? जानें खाने-पीने और सोने से जुड़े नियम -
Surya Grahan 2026: आज लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा; जानें भारत में दिखेगा? -
Hariyali Amavasya 2026: क्यों मनाई जाती है हरियाली अमावस्या? जानें स्नान-दान का मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sawan Shivratri Vrat Katha 2026: सावन शिवरात्रि पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, भगवान शिव दूर करेंगे हर संकट
ज्यादा खीरा खाने से आपको हो सकती हैं ये 3 खतरनाक समस्याएं
इसमें कोई शक नहीं है कि खीर खाने से आपके अनगिनत स्वास्थ्य फायदे होते हैं। गर्मियों में कूल रहने के लिए आप इसे सलाद के रूप में अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं।
कम कैलोरी होने की वजह से वजन घटाने वालों के लिए इससे बेहतर विकल्प कुछ नहीं है। कहते हैं किसी भी चीज का अधिक सेवन नुकसानदायक होता है, खीरे के मामले में भी कुछ ऐसा ही है।

1) टॉक्सिसिटी
खीरे में कुकुर्बिटाइन्स नामक यौगिक शामिल होते हैं जो बड़ी मात्रा में अत्यधिक विषैले होते हैं। इन विषाक्त पदार्थों के कारण लीवर, अग्न्याशय, पित्त मूत्राशय और गुर्दा सहित अन्य अंगों में सूजन हो सकती है। गंभीर मामलों में यह मल्टी-आर्डर डिसफंक्शन रोग पैदा कर सकता है और यह घातक भी हो सकता है।

2) जल विषाक्तता
खीरे में 96 फीसदी पानी होता है और इसके अधिक सेवन से जल विषाक्तता का खतरा होता है। इससे आपका इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन बिगड़ सकता है। यह एक ऐसी स्थिति जिसे आमतौर पर पानी की जहर के रूप में जाना जाता है।

3) डायरिया और पेट में ऐंठन
खीरे का अधिक सेवन करने से आपको डायरिया, पेट में ऐंठन, पेट फूलना आदि की समस्या हो सकती है। कुकुर्बिटाइन्स नामक यौगिक केवल खीरे के छिलकों में होता है। आपको कड़वे खीरे का सेवन करने से बचना चाहिए। इतना ही नहीं अगर अगर खीरे में इस यौगिक की मात्रा अधिक भी नहीं है, तो भी आपको इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

एक दिन में कितने खीरे खाने चाहिए?
वैसे इसके लिए कोई तय नियम नहीं है लेकिन आपको एक दिन में दो से चार खीरे ही खाने चाहिए। कई लोग वजन कम करने के लिए इसे बेहतर समझकर इसका अधिक सेवन करने लगते हैं, जिससे उन्हें खतरा हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications