Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
जानिए डेस्क पर लंच करना क्यों है बैड आइडिया?
लोग रोज ऑफिस में 12 घंटे तक बिता रहे हैं और वह भी तनाव से भरे हुए। हालत यह है कि समय के अभाव में लोग सीट पर बैठे-बैठे ही अपना लंच, ब्रेकफास्ट लेते हैं।
अगर आपका डेली रुटीन भी ऐसा ही है, तो आपका वजन बेतहाशा बढ़ता रहेगा। एक रिसर्च से पता चला है कि वे लोग, जो सिर्फ बैठे रहने वाली जॉब करते हैं, उन लोगों का वजन भागदौड़ वाली जॉब करने वाले लोगों की तुलना में 3.3 पर्सेंट ज्यादा होता है। जाहिर है, वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण कम ऐक्टिव होना है।

ब्रेक लें
बेहतर होगा कि आप लंच के लिए 20 से 30 मिनट का समय निकालें। अक्सर ऑफिस में इससे ज्यादा ही समय मिलता है। आप इसका उपयोग लंच के लिए ही करें, न कि गप्पें मारने या किसी दूसरे काम के लिए।

दिमाग को चाहिए फ्रेश वाइब्स
जब आपके मस्तिष्क और शरीर एक अलग स्थान पर जाते हैं, तो वे एक अलग खिंचाव को अवशोषित करते हैं जो आपके काम से संबंधित सामान के अलावा होता है। यह आपको बहुत अधिक रिफ़्रेस करता है और जब आप वर्कस्टेशन पर वापस लौटते हैं तो आपको बेहतर महसूस कराने में मदद करता है।

सहकर्मियों से रिश्ता बेहतर होता है
जाहिर है जब आप अपने सहकर्मियों के साथ बैठकर लंच करते हैं, तो आपके बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत होती है, जिससे आपके रिश्ते बेहतर होते हैं। लंच के बाद आप उनके साथ घूमने भी जा सकते हैं, जिससे कुछ कैलोरी भी बर्न होती है।

दिमाग और शरीर के लिए मूवमेंट जरूरी
लगातार सीट पर बैठकर काम करने और उसके बाद वहीं पर लंच करने से आपको थकावट हो सकती है। संभव है आपके काम मीम भी दिल ना लगे। इसलिए बेहतर है कि लंच में अपनी सीट से उठें। इससे दिमाग और शरीर का मूवमेंट होता है।

सीट पर सलीके से खाना होता है
जाहिर है जब आप सीट पर लंच करते हैं, तो आपको खाने से ज्यादा इस चीज का ध्यान रखना होता है कि आप कैसे खा रहे हैं। लेकिन जब कैंटीन में जाते हैं, तो आपको केवल अपने खाने पर ध्यान देना होता है। इससे आपका पेट भी भरता है और संतुष्टि भी मिलती है।

म्यूजिक का आनंद लें
जब आप कैंटीन में लंच करने जाते हैं, तो वहां थोड़ा म्यूजिक सुनें। जाहिर है यह काम अपनी सीट पर तो नहीं कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
