Latest Updates
-
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम
गर्मियों में खस का शर्बत पीने से होते हैं ये 5 फायदे

गर्मियां आते ही लोग शरीर को ठंडा रखने के लिये तरह-तरह की चीज़े आजमाने लगते हैं। गर्मी में अगर बच के ना रहा जाए तो यह सेहत के लिये बड़ी खतरनाक साबित हो सकती है। इस मौसम में खुद को हाइड्रेट रखना ना भूलें और समय समय पर पानी पीते रहें। पानी के अलावा ऐसे कई और पेय पदार्थ हैं जिनका आप गर्मियों में सेवन कर सकते हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम है खस के शर्बत का।

जिन्हें नहीं पता कि खस क्या होती है तो वे जान लें कि खस एक सुगन्धित घास होती है। गुच्छों में उगने वाले इस पौधे की ऊंचाई 5-6 फीट तक हो सकती है। इसके पौधे देखने में सरकंडे या सरपत के पौधे जैसे लगते हैं। खस शरबत खस पौधे की जड़ से तैयार किया जाता है। यह बुखार कम करता है। अगर पसीने के कारण शरीर का पानी कम होता है तो वह उसकी कमी को भी पूरा करता है।
ठंडी तासीर की वजह से खस का प्रयोग गर्मियों में खस का शरबत बनाने में किया जाता है। यह शर्बत पीने से प्यास बुझती है, शरीर की जलन मिटती है, दिमाग और शरीर में तरावट आती है व गर्मियों में होने वाला हीट स्ट्रोक दूर होता है।

1. ब्लड सर्कुलेशन बढाए
खस में लोहा, मैंगनीज और बी 6 विटामिन भरा होता है। इसमें मौजूद लोहे से शरीर में रक्त परिसंचरण में सुधार होता है। जबकि, इसमें मैंगनीज की मौजूदगी से ब्लड प्रेशर के लेवल को बैलेंस करना आसान हो जाता है।

2. आंखों की लालिमा को दूर करे
खस शरबत एक मूत्रवर्धक है जिसमें ठंडा गुण होता। इसके अलावा, खस में जस्ता होता है जो कि आंखों की लालिमा को कम करने में मदद करता है। अगर आपकी आंखों में लालिमा है तो आप दिन में एक गिलास खस का शरबत पिएं। आंखों की लालिमा तभी होती है जब गर्मी लगी हो।

3. अत्यधिक प्यास बुझाए
गर्मियों में अगर धड़ा धड़ा पसीना आता है तो एक गिलास खस का शरबत पिएं। इस ड्रिंक में शरीर को ठंडक पहुंचाने के तत्व होते हैं। अगर आप इसमें नींबू का रस मिलाते हैं तो यह आपके शरीर के लिये और भी ज्यादा पौष्टिक हो जाता है।

4. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
खस में ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट ना केवल इम्यूनिटी को बढाता है बल्कि शरीर में ऑर्गन और टिशू को भी फ्री रैडिकल्स से बचाता है।

5. शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता
यह जरुरी है कि आप गर्मी में अपने शरीर को हाइड्रेट रखें। लेकिन खस के शर्बत को अगर आप पीते हैं तो आपका शरीर हमेशा हाइड्रेट रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
