Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
मोटापा कम करना है तो भूल कर भी ना खाएं ये फैट वाले फूड
अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं और अपने वजन को भी कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो आपको ऐसे भोजन की आवश्यकता है जिससे कि आपका वजन न बढ़े। वजन कम करने के सही तरीके के बारे में हम अक्सर कहीं न कहीं पढ़ते रहते हैं। लेकिन स्वस्थ भोजन के बजाय अक्सर फ्राइड फूड, अधिक तेल, घी और मक्खन में बने भोजन खा लेते हैं। इसके अलावा कुछ प्रकार के मीट और मिठाइयों को खाते समय यदि ध्यान न दिया जाए तो वजन बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

कुछ ऐसे भी भोज्य पदार्थ हैं जो शरीर में सूजन पैदा कर देते हैं और शरीर में ऐसे हार्मोन का स्राव करते हैं जिसकी वजह से वजन बढ़ जाता है। इसलिए वजन नियंत्रित रखने के लिए आपको इन 9 तरह के फूड से दूर रहना चाहिए।

1. डेयरी प्रोडक्ट
दूध, घी, मक्खन और दही वैसे तो स्वास्थ्यवर्धक होते हैं लेकिन ये पाचन तंत्र में सूजन भी पैदा कर सकते हैं। क्योंकि डेयरी उत्पादों में प्रोटीन और वसा होती है जो आसानी से पचती नहीं है। सूजन के कारण शरीर में हार्मोन का स्राव होता है जो वजन बढ़ाने के साथ ही पाचन की भी समस्या को बढ़ा देता है।

2. कृत्रिम मिठास
वजन घटाने या डाइट पर रहने वाले लोगों को ऐसे पेय पदार्थों या भोज्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए जिसमें कृत्रिम मिठास होती है। कृत्रिम मिठास स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होती है और इससे शरीर में सूजन के साथ ही वजन बढ़ने की भी समस्या पैदा हो जाती है।

3. पोर्क
ज्यादातर लोग पोर्क और बेकन से बने डिश खाना पसंद करते हैं। पोर्क में उच्च मात्रा में वसा होती है जिसकी वजह से वजन बढ़ सकता है। अधिक वसायुक्त होने के कारण पोर्क शरीर में सूजन पैदा करता है और पाचन क्रिया को खराब कर देता है।

4. सफेद ब्रेड
हममें से ज्यादातर लोग यह जानते हैं कि सफेद ब्रेड स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है क्योंकि ब्राउन ब्रेड की अपेक्षा इसमें स्टार्च अधिक होता है। सफेद ब्रेड खाने से वजन बढ़ने और शरीर में सूजन होने सहित कई बीमारियों पकड़ लेती हैं।

5. वेजिटेबल ऑयल
ज्यादातर घरों में कई सारी डिशेज बनाने में रोजाना वेजिटेबल ऑयल का उपयोग किया जाता है। रिसर्च में पाया गया है कि वेजिटेबल ऑयल शरीर में सूजन पैदा करता है और इसमें मौजूद हानिकारक फैटी एसिड आसानी से पचता नहीं है और वजन बढ़ाता है।

6. फास्ट फूड
डिब्बाबंद भोजन, पिज्जा, बर्गर और फ्राई भोज्य पदार्थों को फास्ट फूड कहते हैं क्योंकि ये प्रोसेस्ड सामग्री से तैयार की जाती हैं। इन्हें खाने से शरीर में सूजन तो पैदा होता ही है साथ में हृदय संबंधी समस्याएं और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी होती है और ये भोज्य पदार्थ वजन भी बढ़ाते हैं।

7. बेक्ड फूड्स
यदि आप केक, मफिन, कूकीज जैसे बेक्ड फूड खाने के शौकीन हैं तो इससे आपके शरीर में सूजन हो सकती है और वजन भी बढ़ सकता है। बेक्ड फूड में उच्च मात्रा में ट्रांस फैट होता है जो सूजन के साथ ही पाचन संबंधी बीमारी और डायबिटीज रोग उत्पन्न कर सकता है।

8. एल्कोहल
एल्कोहल कोई फूड नहीं बल्कि पेय पदार्थ है और यह अपच पैदा करने और सूजन के लिए अधिक जिम्मेदार होता है। एल्कोहल का नियमित सेवन करने से शरीर में तो सूजन पैदा होती ही है साथ में वजन भी अधिक बढ़ जाता है।

9. मायोनेज
स्वादिष्ट सैंडविच और पिज्जा बनाने में मायोनेज का इस्तेमाल अधिक मात्रा में किया जाता है क्योंकि यह स्वाद को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मायोनेज में बहुत अधिक प्रिजर्वेटिव एवं ऑयल होता है जो शरीर में सूजन पैदा कर देता है और इसकी वजह से वजन आसानी से बढ़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
