Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
जानिए मोटापा घटाने में कैसे मदद करती है अदरक

वजन घटाने में अदरक के महत्व का आयुर्वेद में विशेष उल्लेख किया गया है। वैज्ञानिक रूप से भीयह साबित हो चुका है कि वैदिक काल से लेकर अब तक अदरक का उपयोग लोगों द्वारा वजन घटाने में किया जाता था। अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं तो हमआपको बताने जा रहे हैं कि वजन घटाने में अदरक कैसे फायदेमंद है।

वजन घटाने में अदरक कैसे फायदेमंद है?
अदरक के सेवन से हमारे शरीर के मेटाबोलिज्म पर इसका सीधा असर पड़ता है जिससे हमारा वजन घटता है। अदरक में कोई कैलोरी नहीं होती है और यह शरीर के मेटाबोलिज्म को भी बढ़ाता है। जब शरीर का मेटाबोलिज्म ठीक रहता है तो हमारा पाचन भी सही रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है तथा शरीर के कैलोरी को घटाता है जिससे कि हमारा वजन भी कम होता है। कैलोरी रहित होने के कारण अदरक के सेवन से पेट भरा हुआ महसूस होता है हमें ज्यादा भोजन करने की इच्छा नहीं होती है।
लेकिन एक बात का विशेष ध्यान रखें कि अदरक वजन तो घटाता है लेकिन सिर्फ अदरक ही अकेले आपको स्लिम नहीं बनाता है। यह आपके वजन को नियंत्रित करता है और वजन घटाने की बाकी कोशिश आपको खुद करनी पड़ती है। अदरक के सेवन के साथ ही आपको नियमित एक्सरसाइज भी करने की जरूरत पड़ती है।

वजन घटाने के लिए अदरक का उपयोग कैसे करें?
अदरक का सेवन कर वजन घटाने के कई तरीके हैं। रोजाना सुबह अदरक को पानी या शहद के साथ भी लिया जा सकता है। इसके अलावा इसे पेय पदार्थ या चाय के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। अदरक पावडर का उपयोग भी वजन घटाने के लिए किया जा सकता है। वजन कम करने के लिए अदरक के उपयोग के बारे में हम यहां विस्तार से बता रहे हैं।

1-सुबह खाली पेट कच्चा अदरक खाएं
स्टडी में साबित हुआ है कि सुबह खाली पेट अदरक का सेवन करने से इसके बहुत फायदे होते हैं। खाली पेट अदरक खाने से यह शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है और पाचन तंत्र को नियंत्रित करता है। लेकिन अदरक का सेवन सिर्फ एक चौथाई इंच में ही करना चाहिए। इसकी कड़वाहट को दूर करने के लिए अदरक खाने के बाद कुछ मीठा भी खाया जा सकता है।

2-अदरक वाले पानी का सेवन करें
अदरक खाने का यह सबसे आसान उपाय है। आधे गिलास सादे पानी में अदरक पावडर या कद्दूकस अदरक डालें। इसे अच्छी तरह मिलाकर पी जाएं। आप चाहें तो इसमें शहद, नींबू और थोड़ा नमक भी मिला सकते हैं। लेकिन खाली पेट अदरक का सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है। पानी के साथ अदरक का सेवन दिन में तीन बार करने से जल्दी फर्क दिखता है और वजन भी कम होता है।

3- अदरक का सेवन चाय के रूप में
नियमित दिन में चाय के रूप में दो या तीन बार अदरक का सेवन करने से बहुत जल्दी वजन घटता है। यह पेट की चर्बी को कम करने के साथ ही वजन को भी नियंत्रित रखता है। अदरक सर्दी खांसी और अच्छे पाचन के लिए भी कारगर है। अदरक के एक छोटे टुकड़े को लेकर इसे अच्छे से कूट लें फिर एक बर्तन में पानी गर्म करके इसमें अदरक डाल कर धीमी आंच पर पानी के दो-तिहाई होने तक उबालें। फिर इसे छान लें और धीरे-धीरे गर्म अदरक पानी पिएं।इससे आपको जल्दी ही फर्क दिखेगा।

4-अदरक का सूप बनाकर
अगर आप ठंडे प्रदेश में रहते हैं तो अदरक का सूप पीना वजन घटाने का सबसे सर्वोत्तम तरीका है। आप नियमित ताजे अदरक का सूप बनाकर इसका सेवन करें। जल्दी ही आपके शरीर का वजन नियंत्रित हो जाएगा।

5- अदरक पाउडर का सेवन
अगर आपको अदरक खाना पसंद नहीं है तो आप वजन कम करने के लिए अदरक पाउडर का सेवन कर सकते हैं। अदरक पाउडर पेट की चर्बी को घटाने में काफी मददगार है। अगर आप अदरक पाउडर का कच्चा सेवन नहीं कर सकते हैं तो इसे पानी या शहद के साथ मिलाकर खाएं। आधे चम्मच अदरक पाउडर में आधा कप पानी और एक चम्मच शहद मिलाकर पी जाएं। यह वजन घटाने के लिए काफी फायदेमंद है।

6-भोजन में अदरक का इस्तेमाल
अदरक का इस्तेमाल कई तरह के भोजन में किया जाता है। लेकिन अगर आप अदरक का इस्तेमाल भोजन में नहीं करते हैं तो आपको अलग से नियमित अदरक खाना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में अदरक न खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
