Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
रमज़ान में इन टिप्स से रहें फिट और हेल्दी

मुस्लिम धर्म में रमज़ान के महीने को बहुत पवित्र माना जाता है और दुनियाभर में रमज़ान के महीने में मुस्लिम धर्म के लोग रोज़ा रखते हैं। महीनेभर रोज़ा रखने के कारण ही इस त्योहार का महत्व बहुत ज़्यादा है। अमूमन हर मुस्लिम शख्स रमादान के महीने में रोज़ा रखता है। महीनेभर के लिए रोज़ा रखना वाकई में सहनशक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है।
इस महीने में रोज़ा रखना ज़रूरी होता है लेकिन इसके साथ ही ये भी ज़रूरी है कि इसका असर आपकी सेहत पर ना पड़े और ना ही आपका बॉडी मास इससे प्रभावित हो। धार्मिक रीति रिवाज़ों को मानने में कोई बुराई नहीं है लेकिन आपको इस दौरान अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए, वरना ऐसा ना हो कि आप रोज़ा रखने के चक्कर में शारीरिक रूप से कमज़ोर हो जाएं।

रोज़ा रखने के दौरान कई लोगों का काफी मात्रा में बॉडी मास घट जाता है और ये बहुत बुरी तरह से उनकी सेहत को प्रभावित करता है जोकि आपको बाद में पता चलता है। अगर आप रोज़े की शुरुआत से ही कुछ बातों का ध्यान रखें तो आपकी सेहत पर इसका कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा।
तो चलिए जानते हैं कि रमादान के महीने में किन बातों का ध्यान रखकर सेहत को नुकसान पहुंचाए बिना रोज़ा रखा जा सकता है।
ट्रेनिंग ना लें
रमादान के महीने में पूरा दिन व्रत रखा जाता है इसलिए किसी भी तरह की सख्त ट्रेनिंग से बचें। ऐसे में आप कुछ भी खाकर एनर्जी नहीं पा सकते हैं इसलिए रमादान के महीने में ट्रेनिंग से दूर ही रहें। बेहतर होगा कि रमादान के महीने में आप ट्रेनिंग से ब्रेक ले लें। अगर फिर भी आप ट्रेनिंग लेने का निर्णय बना चुके हैं तो सप्ताह में 3 से 4 दिन ही जाएं। आखिरकार, सेहत सबसे ज़्यादा ज़रूरी है।
कैलोरी से दूरी ना बनाएं
इस महीने में अपने खाने से कैलोरी को बिल्कुल ना हटाएं। रमादान में 16 घंटे के बाद कुछ खाने को मिलता है और ऐसे में शरीर की सारी एनर्जी खत्म हो जाती है इसलिए रमादान के महीने में डाइट को छोड़िए और कैलोरी गिनना भूल जाइए।
पानी की कमी ना होने दें
जब रोज़ा खोलें तो ढेर सारा पानी पीएं। जितना हो सके उतना पानी पीएं ताकि आपका शरीर हाइड्रेट रह सके। डिहाइड्रेशन का शरीर पर कई तरह से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है इसलिए रमादान के महीने में अपने शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें ताकि एनर्जी की कमी महसूस ना हो।
पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लें
अपने आहार में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन को शामिल ज़रूर करें। जब भी रोज़ा तोड़ें तो अपने खाने में प्रोटीनयुक्त चीज़़ों को ज़रूर जगह दें। इससे आप पूरा दिन एनर्जी से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं और ये आपके बॉडी मास को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित नहीं करता है। इस तरह सालभर वर्कआउट पर की गई अपनी मेहनत को आप बचा सकते हैं।
स्वस्थ खाएं
रोज़ा खोलते समय ज़्यादा ना खाएं बल्कि स्वस्थ आहार लें। इससे आपको खोई हुई एनर्जी पाने में मदद मिलेगी और बॉडी मास और मस्कुलर पॉवर भी संतुलित रहेगी। सभी तरह के पोषक तत्वों का सही मात्रा में सेवन करें ताकि आप स्वस्थ रहें और सेहत को भी नुकसान ना हो।
अपने खाने पर नज़र रखें
रमादान के महीने में जंक फूड और अस्वस्थ आहार लेने से बचें क्योंकि व्रत रखने से शरीर पहले ही कमज़ोर हो जाता है औेर इस महीने में आप कमज़ोरी भी महसूस करते हैं। बेहतर होगा कि रोज़ा खोलने के दौरान आप जंक फूड ना खाएं और स्वस्थ आहार लें। अपने आहार पर नज़र रखकर आप स्वस्थ और फिट रह सकते हैं।
गुड फैट्स खाएं
मसल पॉवर और एनर्जी बढ़ाने के लिए गुड फैट्स खाने चाहिए। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए अपने आहार में गुड फैट वाली चीज़ों को शामिल करें। आहार से वसा को पूरी तरह से ना हटाएं क्योंकि ये एनर्जी पाने में आपकी मदद करते हैं।
समय पर करें भोजन
रमादान के महीने में पूरा दिन व्रत रखा जाता है और ऐसे में खाना ज़रूर खाएं और इसमें देरी ना करें। शरीर को पर्याप्त एनर्जी देने के लिए समय पर खाना बहुत ज़रूरी है। इससे आप रमादान के महीने में भी स्वस्थ रह सकते हैं।
इन बातों को ध्यान में रखकर आप रमादान के महीने में भी स्वस्थ रह सकते हैं और इससे आपका बॉडी मास भी नहीं घटेगा। जिन लोगों ने रमादान के महीने में रोज़ा रखा है उनके साथ इस जानकारी को ज़रूर शेयर करें। त्योहार के साथ-साथ सेहत भी बहुत ज़रूरी है और इसे नज़रअंदाज़ ना करें ताकि आपके लिए ये रमादान और भी सुंदर बन जाए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
