Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
'Sanju' में मस्कुलर लुक पाने के लिए रणबीर कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन

संजय दत्त पर बनी उनकी बायोपिक मूवी बेस्ड फिल्म 'संजू' शुक्रवार को रिलीज हो गई। फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर ने संजय दत्त के 21 साल से लेकर 58 साल की भूमिका निभाई है। फिल्म में रणबीर कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन की हर कोई तारीफ कर रहा है। हालांकि 21 साल के युवा से लेकर 58 साल की उम्रदराज व्यक्ति का रोल करना कोई आसान काम नहीं है। इस काम को बखूबी रणबीर कपूर ने कर दिखाया जो कि स्क्रीन पर साफ साफ देखा जा सकता है।
इस फिल्म में 21 साल के संजू के लिए रणबीर ने करीब 10 किलो वजन घटाया था उसके बाद पर्दे पर संजय दत्त के किरदार को जीवंत करने के लिए उन्होंने 18 किलो वजन बढ़ाया। यह ट्रांसफॉर्मेशन रणबीर के लिए काफी दिक्कतोंभरा रहा इस बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में उनकी मदद की सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर कुनाल गिर ने।

ये वो ही ट्रेनर कुनार गिर है, जिन्होंने बाहुबली में राणा दगुब्बती को Buff लुक देने में मदद की थी। आइए जानते है रणबीर कपूर के इस पूरे ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में।
मसल्स एक्सरसाइज
सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर कुनाल गिर के अनुसार रणबीर को संजय दत्त की तरह दिखाने के लिए 70 से 85 किलो वजन तक आना था। उन्हें संजय दत्त का कम्प्लीट लुक देने के लिए अपर बॉडी वर्कआउट पर काफी फोकस किया गया है। इसमें मसल्स एक्सरसाइज का अहम रोल रहा है। सबसे खास बात रही है कि फैट को बढ़ने नहीं दिया गया है।
सिर्फ एक घंटा वर्कआउट
संजू में संजय दत्त की ही तरह मस्कुर्लर लुक निभाने के लिए रणबीर को जिम में खूब पसीना बहाया होगा। उनके ट्रेनर ने बताया कि वो जिम में करीब एक घंटा ही बिताते थे। जी हां, सुनकर भरोसा नहीं हो रहा होगा लेकिन यहीं सही है। उन्होंने बताया कि जिम में घंटो एक्सरसाइज करने के बाद जरुरी होता है कि आप उसके बाद डाइट में क्या खा रहे हैं।
मसल्स टोन पर दिया ध्यान
ज्यादातर वर्कआउट मसल्स को टोन करने पर बेस्ड था इसलिए रणबीर रात में 3 बजे उठकर प्रोटीन शेक पीते थे और दोबारा सो जाते हैं। फिर सुबह करीब डेढ़ घंटे का वर्कआउट सेशन होता था।

कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन
इस ट्रांसफॉर्मशन इस दौरान रणबीर को किसी तरह की स्टिक्टली डाइट नहीं दी गई थी। वो अपने डाइट में ज्यादातर हरी सब्जियों को ही शामिल किया गया था। डाइट में सिर्फ कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन लेना था। साथ ही दिन में एक ही फूड को दोबारा खाना मना था।
मैकडैमिया ऑयल में पका हुआ खाना खाते थे
कुनाल गिर के मुताबिक रणबीर को तैयार करने में करीब 8 महीने लगे। इस दौरान ज्यादातर खाना मैकडैमिया ऑयल में बनाया जाता था जो खासतौर पर साउथ अफ्रीका से मंगाया गया था। ये ऑलिव और केनोला ऑयल के मुकाबले ज्यादा हेल्दी और टेस्ट में बेहतर है।
एक दिन में 8 बार मील
इस फिल्म की खास बात रही कि संजय की टीनएज लाइफ को दिखाने के लिए रणबीर को पहले 10 किलो वजन घटाना पड़ा था फिर 18 किलो वेट बढ़ाना पड़ा था। वजन बढ़ाने के दौरान कुनाल के प्लान के मुताबिक रणबीर दिन में 8-10 बार डाइट मील प्लान करते थे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications