Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
कैटरीना कैफ बर्थ डे : एक्सरसाइज और मैक्रो-बॉयोटिक' डाइट से खुद को फिट रखती है ये एक्ट्रेस
ब्रिटिश और इंडियन मूल की बॉलीवुड दिवा कैटरीना की गिनती बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज में होती है जो बिना मेकअप के भी वाकई खूबसूरत नजर आती है। कैटरीना की मुलायम और ग्लोइंग स्किन की का हर कोई दीवाना है, खासकर लड़कियां तो उनकी जैसी स्किन पाने की ख्वाहिश रखती है। कैटरीना के बर्थ डे के मौके पर आज हम आपको यहां कैटरीना की स्किन और हेल्थ से जुड़े सीक्रेट बताने जा रहे है जिससे आप उनकी तरह ग्लोइंग और मुलायम त्वचा के साथ उनके जैसा फिगर पा सकती है।
कैटरीना कैफ आज अपना 36 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 16 जुलाई, 1983 को हांगकांग में हुआ था। साल 2003 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। तब से लेकर आज तक कैटरीना साल दर साल बॉलीवुड में सफलता पाने के साथ उनकी ब्यूटी और फिगर में भी काफी बदलाव आए है।
वो खुद कई बार इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि वो हेल्दी और फिट रहने के लिए अपने रूटीन को बहुत गंभीरता से लेती हैं। बस इसके लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में कुछ खास तरह के बदलाव लाने होंगे। कैट जिम के साथ-साथ रोजाना योग भी करती हैं रोजाना योग करती हैं।
आइए जानते है कैटरीना के स्लिम एंड सेक्सी फिगर का राज़ यह है-

कैटरीना का वर्कआउट प्लान
कैटरीना कहती हैं की उन्होंने छोटी उम्र से योग करने की आदत डाल ली थी और उसी का नतीजा है कि आज वो इतनी फिट हैं। नियमित योग से उन्हें शारीरिक और मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा उन्हें स्विमिंग और साइकिलिंग का भी बहुत शौक है। अगर आप भी कैटरीना कैफ की तरह एब्स बनाना चाहती हैं, तो रोजाना साइकिलिंग करना शुरू कर दें। वो रोजाना सुबह जल्दी उठकर कैटरीना जॉगिंग के लिए जाती हैं। कैटरीना फिट दिखने के लिए वे कोर और एब्स एक्सरसाइज पर ज्यादा फोकस करती है। इसके अलावा वो पिलाटे भी सीखती हैं।
'मैक्रो-बॉयोटिक' डाइट करती है फॉलो
कैटरीना की सुबह की शुरुआत 4 गिलास सादा पानी पीने के साथ होती है। कैटरीना 'मैक्रो-बॉयोटिक' डाइट फॉलो करती है। वे नाश्ते में सेरेल, ओटमील, अनार का जूस और एग वाइट का सेवन करती हैं। लंच में वे रोजाना हरी सब्जियां, दाल, सलाद और उबले हुए चावल खाती हैं। वे तली भुनी चीजों का बिलकुल भी सेवन नहीं करती हैं। इसके अलावा वे कार्बोहाइड्रेट का भी कम से कम सेवन करती हैं। वे सोने से करीब 2 घंटे पहले ही डिनर करती हैं जिससे खाना आसानी से पच जाए और पेट से जुडी किसी तरह की कोई समस्या न हो। डिनर में वे वेजिटेबल सूप, ग्रीन सलाद, दाल, उबली हुई सब्जियां और रोटी खाती हैं।
कैटरीना की फिटनेस टेनर का क्या है कहना
कैटरीना की फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला के अनुसार, कैटरीना कभी जिम सेशन को नहीं भूलती है। वो बहुत अपनी जिम रुटीन को लेकर बहुत स्ट्रिक्ट है, वो जिम के लिए समय निकाल ही लेती हैं। अगर उन्हें दिन टाइम नहीं मिलता है तो वो कभी-कभी रात 12 बजे भी वर्कआउट करने से पीछे नहीं हटती हैं। अगर आपको कैटरीना जैसा हॉट, सेक्सी और स्लिम फिगर चाहिए, तो आपको जिम में पसीना बहाना ही होगा।
कैटरीना का फिटनेस मंत्र
कैटरीना के अनुसार, लाइफस्टाइल के साथ लोग अपनी हेल्थ का ठीक से ध्यान नहीं रख पाते है। हेल्दी और फिट रहने के लिए हेल्दी डायट लेने के अलावा आपको रोजाना वर्कआउट करना चाहिए। अगर आप बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर पाते हैं, तो आपको सुबह-सुबह अपनी क्षमतानुसार जितना चल सकते हैं उतना जरूर चलें।
कैटरीना का ब्यूटी मंत्रा
रोजाना सोने से पहले कैटरीना अपने चेहरे का मेकअप उतारना नहीं भूलती है। वो रोजाना सोने से पहले नाइटक्रीम लगाकर सोती है। दिन के समय फेसवॉश करना नहीं भूलती है, इसके अलावा वो आंखों को भी क्लींजिंग मिल्क से साफ करती है। अपनी स्किन को मुलायम बनाने के लिए वो मिनरल से भरपूर मड फेसपैक का इस्तेमाल करती है। कैटरीना अपने चेहरे पर ज्यादा मेकअप करने से बचती है। वो चेहरे की ग्लो बरकरार रखनेके लिए एप्रीकोट ऑयल लगाती है। धूप में निकलने से पहले वो अच्छे से खुद को सनस्क्रीन लगाती है।



Click it and Unblock the Notifications
