Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
सर्दियों में बढ़ जाता है आपका वजन, जानें कैसे करें कंट्रोल
सर्दियां शुरू होते ही वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि इसकी एक वजह से सर्दियों में खाया जाने वाला फूड होता है। लेकिन वजन बढ़ने का कारण सिर्फ सर्दियों में खाया जाने वाला फूड ही नहीं होता है।

वास्तव में ऐसे कई कारण हैं, जो इस मौसम में वजन बढ़ाते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो सर्दियों में अपने वजन बढ़ने को लेकर चिंता में रहते है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं सर्दियों में वजन बढ़ने के कारण और उसे कंट्रोल करने का कुछ आसान से टिप्स जिसको अपनाकर आप आसानी से सर्दियों में भी रहेंगे फिट और वजन भी नहीं बढ़ेगा।
सर्दियों में क्यों बढ़ता है वजन?

एक्सरसाइज न करना
सर्दियों में गर्मियों के मुकाबले अधिक तेजी से वजन बढ़ता है। ठंडी हवा में लोग घरों से निकलने से कतराते हैं, जिससे एक्सरसाइज नहीं हो पाती। इसी वजह से वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।

ज्यादा सोना
सर्दियो के दिन छोटे और राते लंबी हो जाती है, जिसके कारण आप ज्यादा सोते हैं। इससे 'बॉडी साइकल' भी सुस्ती का शिकार हो जाती है, जिससे वजन बढ़ जाता है।

सर्दियों का भोजन
आप मौसमी फल के साथ-साथ इस मौसम में मसालेदार भोजन का भी अधिक सेवन करते हैं और यह शरीर में फैट की मात्रा बढ़ाते हैं। सर्दी में हम सभी को चाय या कॉफी के साथ पकौड़े, भजिया जैसे तरह तरह के स्नैक्स खाना पसंद होता है। ऐसे में शरीर में फैट और हाई कैलोरी इकट्ठा होती जिससे वजन बढ़ने की समस्या होती है।

मेटाबॉलिज्म का अचानक बढ़ना
मेटाबॉलिज्म बढ़ने से मोटापा कम होता है लेकिन इसकी प्रक्रिया में एकदम से वृद्धि हो जाए तो यह वजन घटाने की बजाए उसे बढ़ा देता है। सर्दियों में मेटाबॉलिज्म की दर थोड़ी तेज हो जाती है।

सीजनल इफेक्टिव डिसऑर्डर
कई शोध में ये बात सामने आई है कि सर्दियों में बाकी मौसम की तुलना में भूख ज्यादा लगने लग जाती है। इसे सीजन इफेक्टिव डिसऑर्डर भी कहा जाता है।

सर्दियों में मीठे का सेवन
गर्मियों के मुकाबले सर्दियों में ज्यादा मीठा खाने का मन करता है। अब अगर शरीर को जरूर से ज्यादा कैलोरी मिलेगी तो मोटापा आना संभव है।

विंटर बेवरेजिस
सर्दियों में हॉट चॉकलेट, आइसक्रीम जैसी चीजें खाना किसे पसंद नहीं. लेकिन इनमें कैलोरी भी खूब होती है। इनका अधिक सेवन करने से वजन बढ़ना तो लाजमी सी बात है।

वजन कंट्रोल करने के टिप्स
-सर्दियों में अधिक से अधिक हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट का सेवन करें।
-हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करते रहें। वजन कंट्रोल करने के लिए आप कार्डियों एक्सरसाइज कर सकते हैं।
-पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थो का सेवन करें
-वजन कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में फल और सब्जियों को शामिल करें।
-एल्कोहल, कार्बोहाईड्रेट और हाई शुगर फूड्स से दूर रहें।
सर्दियों के मौसम में अपने आपको मोटापे से बचाने के लिए पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। आप अपने सोने का तरीका सही करें, क्योंकि बढ़ते वजन का एक कारण यह भी हो सकता है।
-सर्दियां आते ही पार्टी सीजन भी शुरू हो जाता है लेकिन इस दौरान अपने खान-पान पर कंट्रोल करें।
-अधिक से अधिक पानी पीएं। इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी, जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलेगी।
- हॉट या विंटर बेवरेज की जगह ग्रीन टी पीने की आदत डालें।



Click it and Unblock the Notifications
