Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
क्या आप भी आटे में से चोकर निकाल देती हैं? तो ये आर्टिेकल आपके लिए है..
घर में जब महिलाएं रोटियां बनाती है तो उससे पहले अक्सर वो आटे को छानकर उसका चोकर निकाल कर अलग रख देती हैं जिससे रोटी मुलायम और देखने में सुन्दर लगे। लेकिन आपको मालूम नहीं होगा कि चोकर रहित रोटी से सिर्फ पेट भरा जा सकता है। लेकिन गेंहू के साथ चोर भी शरीर में आवश्यक पौष्टिक तत्वों की पूर्ति करता है। चोकरयुक्त आटे की रोटी हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है, ये पाचन प्रणाली के अंगों को भी मजबूत बनाती है।
आजकल वैसे भी ज्यादातर घरों में रिफाइंड आटे का प्रयोग होने लगा है कि जिसमें आटे के साथ मैदा भी मौजूद होता है।
जो कि आगे चलकर आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आप चोकर युक्त आटे को अपनी डाइट में शामिल करते है तो यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। जानिए चोकर वाले आटे के फायदे -

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
चोकर खून में इम्यूनोग्लोब्यूलीन्स की मात्रा को बढ़ाता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है। यह टीबी, दमा, एलर्जी एवं एड्स जैसे रोगों में जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने की ताकत रखता है।

पेट साफ रखने में सहायक
चोकर में पाया जाने वाला सेल्यूलोज मनुष्य की पाचन नली में पचता नहीं है परन्तु वह अन्य पचे हुए भोजन के पदार्थों को आगे की ओर ले जाने में सहायता करता है, इसी कारण चोकर खाने वाले व्यक्ति को कब्ज की बीमारी नहीं होती। यह बवासीर, अपेंडिसाइटिस, बड़ी आंत एवं मलाशय के कैंसर से बचाता है और पेट साफ करने में काफी मददगार साबित होता है।

आंतों की होती है सफाई
फाइबर और पोटेशियम से भरपूर होने के कारण चोकर युक्त आटे का प्रयोग पाचन संबंधी समस्याओं को दूर कर कब्ज की समस्या से बचाता है, आंतों में जमा मल भी निकालने में मदद करता है। यह आप के आंतों को स्वस्थ रखता है।

हार्ट अटैक से बचाता है
चोकर युक्त आटे का प्रयोग कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। चोकर युक्त आटे में अनसेचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है जो कि दिल के लिए अच्छा होता है। अत: मोटापे एवं हार्ट के मरीजों के लिए चोकर युक्त आटे का प्रयोग बेहद फायदेमंद साबित होता है।

वजन कम करता है
चोकर साबुत अनाज ही होता है, इसे एक बार खाने में अच्छी तरह से पेट भर जाता है। वजन कम करने की चाहत रखने वालों के लिए तो यह एक प्राकृतिक उपाय है, जो आपके बढ़ते वजन पर नियंत्रण रखने में कारगर साबित होता है।

गॉलस्टोन से बचाता है
असल में इसमें घुलनशील फाइबर होता है इसको खाने से आपको किडनी में स्टोन और गॉलस्टोन की बीमारी कभी हो ही नहीं सकती।

खून की कमी
अगर आप एनीमिया या खून की कमी की समस्या से पीड़ित हैं तो आपको चोकर वाला आटा खाना चाहिए। इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में होने के कारण ये एनामिया की बीमारी में फायदेमंद है।



Click it and Unblock the Notifications
