Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
तलने के लिये कौन सा तेल हैं बेस्ट और कौन सा खतरनाक?
हम सभी जानते हैं कि डीप फ्राइड फूड यानी की ज्यादा तेल में तला हुआ खाना, हमारे स्वास्थ्य के लिये अच्छा नहीं होता, लेकिन अगर आप सड़को किनारे देंखे तो आपको ज्यादातर लोग केवल उसी फूड स्टॉल पर खड़े हुए मिलेंगे, जहां तला भुना खाना मिल रहा होगा। हांलाकि ना केवल भारत में ही बल्कि विदेशों में भी लोग डीप फ्राइड फूड खाने के शौकीन हैं। चाहे आपको डोनट पसंद हो या फिर चोखा बाटी, ये सभी चीजें तेल में डीप फ्राइड की जाती हैं।
डीप फ्राइड फूड सेहत के लिये खराब नहीं होते अगर इन्हें सही तेल में तला गया है। तेल और घी का उपयोग बहुत जरुरी होता है। ये सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ाते, इनसे एनर्जी मिलती है। कई प्रकार के विटामिन फैट में घुल कर ही शरीर मे पहुँचते है। फैट मे घुलनशील विटामिन A , विटामिन D , विटामिन E , विटामिन K आदि के अवशोषण के लिए तेल या घी आवश्यक होता है। तो अगर आप सोंच रहे हैं कि पकवान तलने के लिये कौन सा तेल सबसे अच्छा रहेगा तो आपको यहां जानकारी मिल जाएगी।

1. घी
हम सभी जानते हैं कि जब किसी खाने में घी का इस्तेमाल होता है तो उसकी खुशबू के साथ साथ स्वाद भी बढ जाता है। अगर आप डीप फ्राई फूड बनाना चाहती हैं तो कोशिश करें कि आप महीने में घी का इस्तेमाल केवल एक बार ही करें। अगर आप सोंच रहे हैं कि डीप फ्राई करने के लिये बटर का उपयोग कर सकते हैं, तो हमारा जवाब होगा नहीं। इसमें कार्ब और प्रोटीन के ट्रेस होते हैं जो कि ज्यादा गरम करने पर बिगड़ सकते हैं।
2. जैतून का तेल
विश्व का सबसे हेल्दी ऑइल जैतून तेल होता है जो कि डीप फ्राई करने के लिये सबसे अच्छा होता है। इसका तेल 24 घंटो तक डीप फ्राई करने पर भी नहीं खराब होता है और ना ही इसके स्वाद में कोई खराबी आती है।
3. एवोकाडो ऑइल
एवोकाडो एक ऐसा फल है जिसमें फैटी एसिड बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है लेकिन इसमें कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। यह तेल डीप फ्राइंग के लिये एक दम बेस्ट माना जाता है। इसका स्मोकिंग प्वांट 270 degrees Celsius होता है, जो कि मोनोसैचुरेटेड और कुछ पॉलीसैचुरेटेड फैट्स से मिल कर बनता है।
4. नारियल तेल
स्टडी में पाया गया है कि नारियल तेल में saturated fats होते हैं जो कि गरम होने के बाद नुकसानदेह नहीं होते। नारियल तेल को बार बार गरम करने से इसकी गुणवत्ता खराब नहीं होती है। बस सुनिश्चित करें कि आप जिस नारियल के तेल का उपयोग गहरे फ्राइंग के लिए करते हैं वह हल्का सुगंधित हो।
डीप फ्राइंग के लिये कभी ना प्रयोग करें इन तेलों को...
सूरजमुखी तेल, कॉर्न ऑइल और सोयाबीन ऑइल ऐसे तेल हैं जो कि बहुत ज्यादा तेज टंपरेचर पर प्रोसेस्ड किये जाते हैं। जिसकी वजह से इनके अंदर मौजूद गुण खराब हो जाते हैं या फिर खतरनाक ट्रांस फैट में परिवर्तित हो जाते हैं।
तो यदि आपको घर पर कोई तली भुनी चीज़ खाने का मन हो तो हमारी मानिये कि इन तेलों का प्रयोग भूल कर भी ना करें। इसके अलावा अगर आप डायटिंग पर हैं तो घर पर महीने में केवल एक बार ही तली भुनी चीज ही खाएं नहीं तो ये चीज़ें केवल कैलोरीज़ ही बढ़ाएंगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
