Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
तरबूज, आलू और भिंडी कैसे मालूम करें ये सब ताजे है या नहीं, जाने सब्जी और फल खरीदने का सही तरीका
अकसर हम ताजी फल और सब्जियों को खरीदते समय उलझन में पड़ जाते हैं। अधिकतर लोगों को ताजी फल और सब्जियां खरीदने के सही तरीके के बारे में पता नहीं होता है। कुछ लोग मां को फोन कर के ताजे फल खरीदने के टिप्स लेते हैं तो कुछ वीडियो कॉल ही कर लेते हैं लेकिन समस्या का निदान बहुत कम ही मिलता है। फल खरीदने पर हम समझ नहीं पाते हैं कि और बासी, अधपकी चीज़ें ही खरीद लेते हैं। इन्हें खाना तो मुश्किल होता है इसलिए इन्हें अधिकतर फेंक ही दिया जाता है।
इतना ही नहीं अधपकी और बासी सब्ज्यिां खाने से सेहत को भी बहुत ज्यादा नुकसान होता है। आलू जैसी सब्जियों को बासी या अधपका खाने पर इसमें मौजूद विषाक्त पदार्थ भी शरीर में चले जाते हैं। चीकू में टैनिन और लैटेक्स जैसे घटक होते हैं जो कि शरीर के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि फल और सब्जियों को चुनने का सही तरीका क्या है ताकि आपको उस फूड का स्वाद और लाभ दोनों मिल सकें।
इस बात में कोई शक नहीं है कि आपको ऐसे फल और सब्जियां खरीदने चाहिए जो ताजे, पके हुए, सही रंग के दिखते हों और जिन पर कोई झुर्रियां या छेद ना हो। हालांकि, ताजी और पकी हुई सब्जियों एवं फलों को खरीदने के लिए आपको मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी ही।
आज इस आर्टिकल के ज़रिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप ताजी और पकी हुई सब्जियां एवं फल खरीद सकते हैं।

तरबूज
तरबूज उठाकर देखें कि उसकी स्किन पर पीले रंग का पैच तो नहीं है। पीला पैच इस तथ्य का संकेत है कि तरबूज पका हुआ और मीठा है एवं अंदर से इसका रंग लाल होगा। सबसे भारी तरबूज लेने की कोशिश करें क्योंकि ऐसा तरबूज बहुत रसीला होता है।

भिंडी
पतली और छोटी भिंडी खरीदना सही रहता है। बड़ी और मोटी भिंडी ज्यादा पकी हुई होती है और इसमें स्वाद कम एवं बीज बड़े होते हैं।

ब्रोकली या फूलगोभी
इस कुल की कोई सब्जी खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसके ऊपर कोई दाग न हो। अगर आपको इन पर कोई गहरा दाग या धब्बा दिखता है तो ये खाने के लिए सही नहीं हैं। हरी और क्रीम शेड वाली सब्जियां ताजी होती हैं। इसके अलावा ऐसी गोभी चुनें जिसके फूल बारीकी से बुना हुआ हो।

हरी सब्जियां
पत्तेदार और हरी सब्जियां जैसे कि पालक, टिंडे, घिया आदि को खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि ये ताजी दिखनी चाहिए। इन पर कोई दाग या छेद न हो। अगर ऐसा कुछ है तो इसका मतलब है कि उसे कोई कीट खा चुका है। मेथी खरीद रहे हैं तो छोटे पत्ते वाली मेथी लें।

आलू
आलू पर झुर्रियां नहीं होनी चाहिए और ये ताजा दिखे। ऐसा आलू न खरीदें जिसमें अंकुर हों। ऐसे आलू बहुत पुराने होते हैं। हरे हो चुके आलू भी नहीं खरीदने चाहिए। आलू के अंकुरित और हरे वाले हिस्से में विषाक्त यौगिक होते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इन टिप्स का ध्यान रखें
अब अगली बार आप जब भी सब्जियां खरीदने जाएं तो इन टिप्स का ध्यान जरूर रखें। इनकी मदद से आप स्वस्थ जीवन की ओर आगे बढ़ सकते हैं। ध्यान रहे कि आप जो भी खाएंगें उसका सीधा असर आपकी सेहत और फिर काम पर पड़ेगा इसलिए ताजी और पकी हुई सब्जियों का सेवन करना बहुत जरूरी है।
इन आसान और छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप ताजी सब्जियां खरीद सकते हैं और आपको ज्यादा बड़ी किसी मुश्किल में भी नहीं पड़ना होगा। सब्जी या फल खरीदते समय ये छोटी-छोटी बातें आपके बहुत काम आ सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
