Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
एक जैसी डाइट लेती है सारा अली खान, जाने कम होता है वेटलॉस?

सारा अली खान बॉलीवुड में दो फिल्में करने के बाद से हर जगह छाई हुई है। बात चाहे उनकी अदाकारी की हो या फिर छरहरी काया की वो बॉलीवुड में एक ट्रेंडसेटर बन चुकी है। फिल्मों में आने से पहले सारा अली खान पीसीओएस बीमारी से पीड़ित थी, और उनका वजन 96 किलो हुआ करता था। लेकिन फिल्मों में आने से पहले सारा ने वर्कआउट और स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करके अपना वजन घटाया है और आज उनका नाम बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेस में आता है।
सारा की फिट और टोंड बॉडी का श्रेय जितना उनके वर्कआउट को जाता है उतनी है उनकी स्ट्रिक्ट डाइट को भी जाता है। एक समय था जब सारा यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान पिज्जा और जंक फूड पर अपना गुजरा करती थी। लेकिन अब जंक फूड को अपने डाइट से हटाकर सारा अली खान भी हेल्दी फूड के जरिए खुद को फिर से हेल्दी और फिट बना दिया है।
दिनों सारा एक खास किस्म की डाइट फॉलो कर रही है जिसके जरिए वो खुद के वजन को मैंटेन रखती है। वो इन दिनों सेम डाइट फॉलो कर रही है। जिसमें दिन में तीनों बार एक ही तरह का खाना खाना होता है।

हर दिन चिकन और एग्स खाती हैं सारा
हाल ही में एक विडियो इंटरनेट पर आया जिसमें सारा अली खान से उनके फिटनेस सीक्रेट्स के बारे में पूछा गया था। इस पर सारा का जवाब था कि वह फिलहाल जिस डायट को फॉलो कर रही हैं उसमें उन्हें हर दिन एक ही चीज दिन में 3 बार खानी होती है और वह चिकन और एग्स। आपको बता दें कि ब्रिटिश सिंगर और मशहूर फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम भी इसी डायट को फॉलो करती हैं।

क्या कारगार है ये डाइट?
सारा ने बताया था कि उन्होंने कीटो डायट भी ट्राई किया था लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ इसलिए उन्होंने उसे फॉलो करना बंद कर दिया। सारा के फिगर को देखकर आप भी सोच रहें होंगे कि क्या ये डाइट सच में कारगार हैं? तो इसका जवाब यह है कि आपका वजन रातों-रात नहीं घटेगा। इसके लिए आपको समय और ऊर्जा लगानी पड़ेगी। बेहतर रिजल्ट हासिल करने के लिए हमारा यही सुझाव यही है कि आप बैलेंस डायट खाएं और वर्कआउट रूटीन फॉलो करें। लेकिन आपकी मेहनत जिस एक चीज से थोड़ी बेहतर हो सकती है वह है हर दिन एक ही चीज खाने की स्ट्रैटजी।

सेम डाइट, वेट लॉस स्ट्रैटजी है
दरअसल एक जैसी डाइट को पूरे दिन फॉलो करने के पीछे एक ही तरह का आइडिया होता है कि आप हर दिन तब तक एक ही चीज खाते रहें जब तक वजन घटना शुरू न हो जाए। एक्सपर्ट्स की मानें तो हर दिन तीनों वक्त एक ही खाना खाने से आप बोरियत महसूस करते है और अपने आप कम खाने लगते हैं।

हो सकती है दूसरी समस्याएं
माना जाता है कि हेल्दी वेट के लिए गट में अलग-अलग बैक्टीरिया का पैदा होना ज़रूरी होता है। लेकिन एक ही तरह की बोरिंग डाइट के चलते, ज़्यादा बैक्टीरिया नहीं पनप पाते। जिसकी वजह से कई सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं।

पाचन प्रक्रिया में दिक्कत
काफी लोगों में यह देखा जाता है कि रोज़ाना एक जैसी डाइट से खाने को पचाने में दिक्कतों का सामना करना पडता है। दूसरे शब्दों में बोला जाए तो एक जैसी डाइट हालांकि आपकी कैलोरी को बर्न करने के लिए बहुत अच्छा है लेकिन इसे सोच-समझकर फॉलो करें, क्योंकि ये आपके मेटाबॉलिज्म के लिए खतरा बन सकती है। जब आपके शरीर को तरह-तरह के आहारों से मिलने वाले पौष्टिक तत्व की प्राप्ति बंद हो जाती है तो आपका मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
