Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
चार तरह के होते है बॉडी फैट्स, जानिए आपका फैट इनमें से कौनसा है?
आप क्या खाते हैं, कब खाते हैं, कैसे खाते हैं और साथ में शारीरिक रूप से कितने सक्रिय रहते हैं, इसका शरीर पर गहरा असर पड़ता है। क्योंकि आपके खाने की आदत और डाइट के अनुसार शरीर की संरचना तैयार होती है। और धीरे-धीरे हमारा शरीर एक विशेष आकार में आ जाता है। इसी आकार के कारण हमारी शारीरिक बनावट अलग-अलग होती है।
हम यहां पर चार अलग-अलग तरह के बॉडी फैट्स (Types Of Body Fats) के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आप अपने बॉडी फैट्स (Body Fats) के बारे में जान सकते हैं।

1. हाई स्ट्रेस टाइप
काम की व्यस्तता, घरेलू परेशानियां या अन्य कारणों से अधिकतर लोग तनाव में रहते हैं। तनाव होने पर शरीर में कार्टिसोल नामक हार्मोंस का उत्पादन अधिक होता है और अधिक कार्टिसोल होने पर वह पेट के आसपास फैट्स के रूप में जमा होने लगता है।
कैसे छुटकारा पाएं
कपालभाति और अन्य प्राणायाम करें, खुद को लिखने-पढ़ने, खेलने, संगीत, डांस आदि में व्यस्त रखें। साथ ही चीनी-मीठे पेय पदार्थ का सेवन बंद कर दें। उपरोक्त के अलावा ऐसी गतिविधियों में व्यस्त रहें, जिससे हैप्पी हार्मोंस का उत्पादन बढ़ेगा। साथ ही चीनी-मीठे पेय पदार्थो का सेवन बंद कर दें।

2. हाई शुगर टाइप
शक्कर के शौकीन लोगों में यह फैट अधिक जमा होता है. जब हम बहुत अधिक शक्कर का सेवन करते हैं, तो हमारा शरीर बहुत अधिक मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन करता है, जिसका शरीर पर साइड इफेक्ट होता है। पेट के निचले हिस्से और कमर के आसपास फैट जमा होने लगता है।
कैसे छुटकारा पाएं
शक्कर का सेवन कम करें, लहसुन, दालचीनी, अजवायन को अपनी डायट में शामिल करें, ये मसाले शक्कर के प्रभाव को कम करते हैं। प्लैंक, कोर टोनिंग, क्रंचेस जैसी एक्सरसाइज़ करें।

हाई एस्ट्रोजन फैट टाइप
अगर आपके बट्स बहुत हैवी हैं, तो आपकी बॉडी में एस्ट्रोजन का लेवल बहुत हाई है। इसकेअलावा आपके जांघों आदि पर फैट जम जाता हैं।
कैसे पाएं छुटकारा
हरी सब्ज़ियां, जैसे- ब्रोकोली, फाइटो केमिकल्स से भरपूर सब्ज़ियों का सेवन अधिक मात्रा में करें। खाने में नमकीन पदार्थों का सेवन कम करें और स्कवैट एक्सरसाइज़ करके शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर संतुलित रख सकते हैं।

लो टेस्टोस्टेरॉन फैट:
अगर आपको अपने बाइसेप्स के पास जमा फैट्स को कम करना मुश्किल लगता है, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में टेस्टोस्टेरॉन का लेवल बहुत कम है।
कैसे छुटकारा पाएं
विटामिन डी से भरपूर चीज़ें, जैसे- मशरूम आदि अधिक से अधिक खाएं, डायट के अलावा विटामिन डी सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं, बाइसेप्स को टोन करनेवाली एक्सरसाइज़ करें।

जानिए क्या होती है बेस्ट डाइट?
न्यू यॉर्क बेस्ड गैरी टोब्स अपनी किताब 'गुड कैलरीज, बैड कैलरीज' के अनुसार बेस्ट डाइट वह होती है, जो प्रोटीन और फैट्स से भरपूर हो, लेकिन उसमें कार्बोहाईड्रेट का लेवल बहुत कम हो। गैरी ने अपनी बुक में बताया है कि कौन सी चीजें खाने से फैट बढ़ता है, इस बारे में लोगों में बड़े कन्फ्यूजन हैं। आमतौर पर लोग मोटे इसलिए हो जाते हैं कि उनकी डाइट में जो कार्बोहाईड्रेट होता है, वह उनके ब्लड में इंसुलिन लेवल को बढ़ा देता है। और यही फैट के स्टोरेज को बढ़ावा देता है।



Click it and Unblock the Notifications
