Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
रंग और सेहत के मामले में बहुत अलग है ये गोभी, इसे खाने से स्किन रहती है परफेक्ट
सर्दियों के मौसम में आपने हरी पत्ता गोभी तो खूब खाई होंगी लेकिन क्या आपने कभी बैंगनी पत्ता गोभी का सेवन किया है। वैसे तो ज्यादात्तर इसका इस्तेमाल सलाद के तौर पर किया जाता है। कहा जाता है कि हरी सब्जी खाना सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि हरी पत्ता गोभी से कहीं ज्यादा यह हेल्दी होती है।
इसमें विटामिन और कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। बैंगनी रंग के सब्जी और फल वैसे भी सेहत के लिए काफी हेल्दी होते हैं। बैंगनी पत्ता गोभी देखने में जितनी खूबसूरत लगती है इतनी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है।

स्किन के लिए होता है लाभकारी
बैंगनी पत्तागोभी का सेवन करने से स्कीन साफ सुथरी व कोमल हो जाती हैं। बैंगनी पत्ता गोभी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, हमारी त्वचा को लंबी उम्र तक स्वस्थ रखते हैं। यह स्किन के लिए बेहद लाभकारी होती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसमें एंथोसायनिन पॉलीफेनॉल उच्च मात्रा में होता है, इसलिए इसका रंग गहरा बैंगनी होता है। गहरे बैंगनी रंग के फल और सब्जियां सेहत के लिए काफी हेल्दी होते हैं। यह एंटी-एजिंग गुण से भरपूर होती है। यदि आप इस सब्जी को रोज सलाद के रूप में भी खाएं, तो त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे झुर्रियों, झाइयों, आंखों के नीचे काले घेरे, त्वचा का ढिलापन आदि सब दूर होने लगते हैं। यह स्किन को मुलायम, साफ, सबल, गोरा बनाने में भी काफी मददगार करती है।

डायबिटीज, कैंसर से भी बचाए
एक शोध के अनुसार इस सब्जी में मौजूद एंथोसायनिन पॉलीफेनॉल एक ऐसा पदार्थ है, जिसमें कैंसर, हृदय रोग और डाइबिटीज जैसी कई बीमारियों को रोकने की अद्भुत क्षमता होती है। बैंगनी पत्ता गोभी (Purple Cabbage benefits) स्वाद में भी लाजवाब होती है। इसके अलावा इसका उपयोग सलाद में करना भी बेहतर होता है।

एंटी एजिंग की तरह काम करें
बैंगनी गोभी में एंटी-एजिंग गुण होते हैं यानि अगर आप इनका सेवन करते हैं, तो इससे उम्र का प्रभाव दिखाने वाले लक्षण जैसे- झुर्रियां, झाइयां, आंखों के नीचे काले घेरे आदि कम होते हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा आपकी उम्र से जवान लगे, तो बैंगनी रंग के फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा करें।

ऐसे कर सकते हैं इसका सेवन
इसे पतली-पतली स्ट्रिप्स में काट लें। इससे सलाद के अलावा आप फ्राइड राइस, नूडल्स, सूप आदि में डाल सकते हैं। इसे और पौष्टिक बनाने के लिए आप इससे बने सलाद में ऑलिव ऑयल और सिरके की कुछ बूंदें छिड़क सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
