Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
ब्रेकफास्ट में एनर्जी से भरपूर थालीपीठ या थेपला, जानिए रेसिपी
हम भारतीय अक्सर, सफर के दौरान अपना डब्बा साथ ले जाना पसंद करते हैं। क्योंकि बाहर के खाने से ज्यादा घर के बने खाने को ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में हर भारतीय घर की अपनी एक खास सफर वाली रेसिपीज होती हैं, जो सफर में कही भी और किसी भी टाइम खा सकते हैं। इन्हीं रेसिपीज की लिस्ट में से एक है महाराष्ट्र का 'थालीपीठ' या फिर गुजराती में कहें तो 'थेपला'। यह थेपले और थालीपीठ जितनी चुटकियों में बनते हैं उतने ही पौष्टिक भी होते हैं।
यहां तक कि आप इन्हें फलहारी तौर तरीको से बनाकर उपवास में भी मजे से खा सकते हैं। तो आइए आज क्यों न नाश्ते में इसी थालीपीठ या थेपले का लुत्फ उठाएं।

न्यूट्रीशियन वेल्यू
एक थेपला में 13 ग्राम कार्बोहाइड्रेड और 6.5 ग्राम फैट होता है और सिर्फ 0.3 ग्राम कॉलेस्ट्रोल होता हैं।

हो रहें हैं मल्टी एक्सपेरिमेंट्स
आज हर रेसिपी को कुछ न कुछ नए रूप में पेश किया जा रहा है। रेसिपी के स्वाद में एक्सपेरिमेंट्स किए जा रहें हैं। इसी वजह से आज थालीपीठ या थेपला भी आपको ऐसे ऐसे स्वाद में मिलेंगे, जो पहले कभी आपने सुने तक नहीं होगे। जबकि पहले इस साधारण से थालीपीठ को तीन चार तरह के अनाजों और दालों का मिश्रण भाजनी आटे से तैयार किया जाता था। भाजनी का यह आटा आसानी से बाजार में मिल जाता है। आज इन्हीं थेपलों को मुलायम बनाने के लिए दही मिलाकर भी बनाया जा रहा हैं। यहां तक कि कुछ थालीपीठ की रेसिपी में रात के बचे हुए हुए चावल और मौसमी सब्जियों को मिलाया जाने लगा हैं।

हरियाली थालीपीठ बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- थालीपीठ भाजनी आटा - 1 कप
- आलू - 2 उबले हुये
- हरी मेथी - आधा कप (साफ कर बारिक कटी हुई)
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- नमक - स्वादानुसार (1/2 छोटी चम्मच से थोड़ा सा कम)
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- लाल मिर्च पाउडर -1/4 छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 1 बीज निकाल कर बारीक कटी हुई
- तिल - 1 टेबल स्पून

थालीपीठ बनाने की विधि
1. भाजनी आटे को किसी बड़े बर्तन में डालिए, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनियां, हरी मिर्च, तिल और कटी हुई मेथी मिक्स कर लें।
2. इसके बाद 1 छोटी चम्मच तेल डाल कर अच्छी तरह सारी चीजें मिलने तक मिक्स कर लीजिए।
3. इन सभी मिक्सिंग के बाद हल्के गरम पानी की सहायता से थोड़ा थोड़ा पानी डालकर, नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए।
4. अब आटे को ढककर 15 मिनिट के लिए रख दीजिए, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाए और 15 मिनिट बाद आटा थालीपीठ बनाने के लिये तैयार है।
5. तैयार आटे से थोड़ा सा आटा 1 मीडियम साइज के नीबू के बराबर तोड़ें, सूखे भाजनी आटे में लपेट कर गोल लोई बना कर रख लें।
6. अब हथेलियों की सहायता से 2 इंच के व्यास में बड़ा करें और अब सूखे आटे में लपेट कर, हल्का दबाव देकर 3-4 इंच के व्यास में बढ़ा लें। अंत में थालीपीठ के बीच में उंगली से एक होल बना लीजिए।
7. तवा गरम कर, थोड़ा सा तेल डालकर तवे को चिकना कर लें, थालीपीठ को सेकने के लिए गरम तवे पर डाल दें, नीचे की सरफेस सिकने पर थालीपीठ को पलट दीजिए और उपर की ओर थोड़ा तेल डालकर चारों ओर लगा दें, थोड़ा सा तेल बीच के होल में डाल दीजिए, इससे थालीपीठ नीचे से बहुत ही कुरकुरा और खस्ता सिकता है।
8. थाली को पलट कर दूसरी ओर भी तेल डालकर लगा दीजिए। थालीपीठ को सावधानी से पलट पलट कर दोनों ओर से ब्राउन चित्ती आने और कुरकुरे होने तक सेक लीजिए।
9. तवे पर एक बार में 2- 3 थालीपीठ डालकर एक साथ सेके जा सकते हैं और सारे थालीपीठ इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिए।

कैसे बनाएं भाजनी आटा:
1 कप चावल, 1 कप बाजरा, 1 कप ज्वार, 1 कप गेहूं, आधा कप चने की दाल, आधा कप उरद की दाल, आधा कप मौठ की दाल और 1 टेबल स्पून साबुत धनिया , 1 टेबल स्पून जीरा। इन सारी चीजों को अलग अलग हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये और सभी को मिक्स करके, पीस कर आटा बना लीजिए बस तैयार हो गया आपका भाजनी आटा।



Click it and Unblock the Notifications
