Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
तुलसी और अजवाइन के पानी से तेजी से कम होता है फैट, जानें इसे बनाने का तरीका
सर्दियां आते ही लोग आलस की वजह से वर्कआउट करने से बचते हैं। इसलिए यहां हम आपको एक ऐसे आसान से ट्रिक के बारे में बता रहे हैं, जो बैठे-बैठे आपका वेटलॉस करने में मदद करेंगे। इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है बस आपको तुलसी-अजवाइन का पानी पीना है। इसके सेवन से आप शरीर से एक्स्ट्रा किलो को कम कर सकते हैं। ब्लोटिंग को कम करने और वेटलॉस को मदद करने वाले इस डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

ये है रेसिपी
इस ड्रिंक्स से शरीर को डिटॉक्स करने के साथ ही वजन कम होता है। जहां तुलसी शरीर में फ्री रेडिकल्स को होने वाले नुकसान को रोकने में मदद करती है, वहीं अजवाइन आपको स्वस्थ आंत रखने में मदद करती है जो वजन कम करने में मदद करती है।
कैसे बनाएं तुलसी और अजवायन का पानी?
एक गिलास पानी में सूखे भुने हुए अजवायन को रात भर भिगो दें।
अगली सुबह इस पानी को एक पैन में डालें।
इसमें मुट्ठी भर तुलसी के पत्ते डालें और उबाल आने दें।
पानी को एक गिलास में छान लें।
कोशिश करें कि आप सीमित मात्रा में इस पेय का सेवन करें क्योंकि यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
अजवाइन
अजवाइन वजन को कंट्रोल करने में कारगर है। इसके अलावा ये पेट से संबंधित बीमारियों से बचाव करती है। अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाले का काम करता है। साथ ही शरीर में जमा फैट को बर्न करने में भी सहायक होता है।
तुलसी
तुलसी को आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर माना जाता है। तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-फ्लू, एंटी-बायोटिक, एंटी-इफ्लेमेन्ट्री के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते है। तुलसी के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत, पाचन को बेहतर और वजन को कम किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
