Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जानें क्यों ज्यादा हेल्दी होते है बतख के अंडे, जानें कैसे हैं मुर्गी के अंडों से अलग
अंडों के अंदर मौजूद प्रोटीन और विटामिन हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक माने जाते हैं। पूरी दुनिया में मुर्गी के अंडों का प्रचलन ज्यादा है, लेकिन बीते कुछ सालों से बत्तख के अंडों को एशियाई देशों में बहुत पसंद किया जा रहा है। बत्तख के अंडों का स्वाद ही नहीं, उसमें मौजूद पोषक तत्व भी मुर्गी के अंडे से बहुत बेहतर है। आज हम आपके लिए यह लेख लेकर आए हैं जिसको पढ़ कर आप यह जान पाएंगे कि बत्तख के अंडों का सेवन करना मुर्गी के अंडों से ज्यादा फायदेमंद क्यों है।

दिखने के साथ साइज में भी बत्तख के अंडे होते हैं अच्छे
बत्तख के अंडे अपने रंग के वजह से बहुत मशहूर हैं। पीले, हरे, नीले, ग्रे और काले शेड के बत्तख के अंडों के सामने साधारण से दिखने वाला मुर्गी का अंडा कुछ नहीं है। इसके साथ बत्तख के अंडे मुर्गी के अंडे से 50% ज्यादा बड़े होते हैं।
मुर्गी के अंडों से ज्यादा टेस्टी होते हैं बत्तख के अंडे।
बत्तख के अंडो के अंदर कई प्रकार के प्रोटीन पाए जाते हैं जो फोमिंग और जेलिंग प्रॉपर्टीज के मुख्य कारण है। बत्तख के अंडों के अंदर ओवल्बुमिन नाम का एक प्रोटीन होता है जो फूड इंडस्ट्री में अंडो का टेक्सचर इंप्रूव करने के लिए फूड एडिटिव की तरफ इंहिबिटरी एक्शन दिखाते हैं। इसी वजह से बत्तख के अंडों का टेस्ट ज्यादा क्रीमी होता है।

मस्तिष्क को रखें तंदरुस्त
बत्तख के अंडों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुणों के साथ ही भरपूर कोलीन भी होता है। जो आपकी कोशिका झिल्ली को स्वस्थ बनाता है जो आपके मस्तिष्क, न्यूरोट्रांसमीटर और तंत्रिका-तंत्र के लिए बेहद जरूरी है। यह व्यक्ति में तनाव की स्थिति को दूर कर मस्तिष्क को शांत रखने और एंग्जाइटी और डिप्रेशन को दूर रखने में भी मददगार होता है।

बत्तख के अंडे हैं प्रोटींस की खान
बत्तख के अंडों के अंदर पांच मुख्य प्रकार के प्रोटीन पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक हैं। इनके अंदर ओवल्बुमिन (40%), ovomucoid (10%), ovotransferrin (2%), ovomucin (3%) और Iysozyme (1.2%) पाए जाते हैं। बाकी अंडों की तुलना में बत्तख के अंडों के अंदर प्रोटीन ज्यादा होता है इसीलिए यह बहुत न्यूट्रिशीयस माने जाते हैं।

फोलेट की मात्रा होती है ज्यादा
प्रेगनेंसी कॉम्प्लिकेशंस, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी बीमारियों के होने के रिस्क को फोलेट या विटामिन बी9 कम करता है। 100 ग्राम बत्तख के अंडे के अंदर 80 माइक्रोग्राम फोलेट पाया जाता है वहीं 100 ग्राम मुर्गी के अंडे के अंदर सिर्फ 47 ग्राम ही फोलेट पाया जाता है।

एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी
एग व्हाइट के अंदर कई ऐसे बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता होती है जो एंब्रियो डेवलपमेंट को हानि पहुंचा सकते हैं। एक शोध के अनुसार यह पता चला था कि मुर्गी के अंडों की तुलना में बत्तख के अंडों के अंदर Salmonella के खिलाफ एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टी होती है। इसीलिए इन सब कारणों की वजह से मुर्गी के अंडे से ज्यादा बेहतर बत्तख के अंडे को माना जाता है।
विटामिन बी12 का है अच्छा सोर्स
मुर्गी के अंडे या बाकी एवियन अंडों के मुकाबले बत्तख के अंडे के अंदर जर्दी (egg yolk) ज्यादा होता है। एक शोध के अनुसार यह पता लगाया गया था कि जर्दी के अंदर विटामिन बी12 ज्यादा होता है। इसीलिए ज्यादा जर्दी होने के नाते बाकी अंडों के मुकाबले बत्तख के अंडों के अंदर विटामिन बी12 ज्यादा होता है।



Click it and Unblock the Notifications
