Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
रोजाना सिर्फ पांच मिनट निकालें एक्सरसाइज के लिए, होंगे कई फायदे
आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में अधिकांश लोग पैसा और शोहरत कमाने के चक्कर में अपनी फिटनेस को अनदेखा कर देते है, क्यूंकि शरीर पर ध्यान देने के लिए उनके पास बिल्कुल भी टाइम नहीं होता है। खासतौर से जो कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करते है, उनके वर्किंग आर्स इतने ज्यादा होते है कि उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ और सेहत के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। ऐसे में उनकी सेहत अनदेखी की भेंट चढ़ जाती है। जिसके कारण वे ओवरवेट हो जाते हैं, जो सैकड़ों बीमारियों की जड़ है। तो अगर आप भी फिटनेस पाना तो चाहते है लेकिन समय का अभाव आपको अपने मकसद में कामयाब नहीं होने दे रहा, तो बतादें कि अपनी बिजी शेडयूल में से सिर्फ पांच मिनट निकालकर भी अगर आप एक्सरसाइज करेंगे तो इससे भी आपको काफी फायदा पहुंचेगा।
जी हां, वर्कआउट के लिए निकाले गए ये पांच मिनट आपकी सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचा सकते है। इसकी मदद से आप ना सिर्फ परफेक्ट शेप में रह पाएंगे, बल्कि इससे आप पूरे दिन के लिए एनर्जी भी एकत्रित कर सकते है। तो अगर आप ऑफिस में बहुत ज्यादा बिजी रहते है, तो सुबह या शाम को घर लौटने के बाद चंद मिनटों की कुछ एक्सरसाइज को नियमित तौर पर जरूर करें। क्यूंकि ये पांच मिनट की एक्सरसाइज आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकती है। आइए जानते है कैसे :

होगा स्फूर्ति का एहसास
एक्सपर्ट की मानें तो ज्यादा देर तक एक्सरसाइज करने की बजाय दिन भर में कई छोटे-छोटे सेशन में एक्सरसाइज करना भी उतना ही प्रभावी है। और इस बात को साबित करने के लिए जर्नल ओबेसिटी में पब्लिश एक स्टडी में उन व्यक्तियों के एक ग्रुप का एनॉलिसिस किया गया, जिन्होंने हर दिन (ग्रुप 1) एक घंटे एक्सरसाइज की, साथ ही एक अन्य ग्रुप ने प्रति दिन 12 बार पांच मिनट का वर्कआउट पूरा किया (ग्रुप 2 )। दोनों ग्रुप के बहुत तुलनीय परिणाम थे। लेकिन दिलचस्पी की बात ये है कि इंटरमिटेंट एक्सरसाइज ग्रुप 2 में पार्टिसिपेंटस ने पूरे दिन परिपूर्णता की बेहतरीन भावनाओं का अनुभव किया, उन लोगों की तुलना में जिन्होंने एक्सरसाइज नहीं की।

हर रोज सिर्फ पांच मिनट दौड़कर अपनी उम्र बढ़ाए
जर्नल ऑफ द अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी में पब्लिश एक स्टडी के अनुसार, रोजाना पांच से 10 मिनट की दौड़ लगाना आपको लंबी जिंदगी जीने में मदद करने के लिए काफी है। फिजिकल एक्टिविटी का यह पोपुलर रूप एक्टिव रनर में हार्ट और अन्य कारणों से मृत्यु को 29% से 50% तक कम करने के लिए पाया गया। यानि पांच मिनट की एक साधारण दौड़ "स्वस्थ लेकिन गतिहीन व्यक्तियों" को अपने स्नीकर्स पहनने और कुछ कदम बढ़ाने के लिए बाहर जाने के लिए प्रेरित कर सकती है।

वेट लॉस करने में करती है मदद
अमेरिकन जर्नल ऑफ हेल्थ प्रमोशन, यूटा यूनिवर्सिटी में पब्लिश एक स्टडी के अनुसार, एक निश्चित इंटेन्सिटी लेवल से ऊपर एक्सरसाइज के शॉर्ट सेशन में शामिल होने से आपके वजन पर उतना ही सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है जितना की 10 से अधिक मिनट की एक्सरसाइज करने से मिलता है। यानि दिनभर में शरीर की तंदुरूस्ती के लिए निकाले गए ये पांच मिनट कमाल कर सकते है। दरअसल 5 मिनट की एक्सरसाइज शरीर के ऊपरी हिस्से, पेट और निचले हिस्से तीनों पर काम करती है। जिससे आपका बैली फैट तेजी से कम होने लगता है और पेट अंदर जाने लगता है। तो जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान है, लेकिन समय का बहाना बनाकर फिटनेस रूटीन सैट नहीं कर पा रहे है, वो सिर्फ पांच मिनट निकालकर अपने बढ़ते वजन की समस्या से निजात पा सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
