Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
रात में भी कम हो जाएगा वजन, बस अपनाएं यह कुछ ट्रिक्स
जब आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हों, तो स्वस्थ भोजन खाना और नियमित रूप से व्यायाम करना यकीनन महत्वपूर्ण हैं। लेकिन इसके साथ-साथ आपको रात में अपनी नींद पर भी अवश्य ध्यान देना चाहिए। जब रात में व्यक्ति अच्छी नींद लेते हैं, तो इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। यह सच है कि वजन कम करना एक ऐसी चीज है जो रातों-रात नहीं होगी। लेकिन कुछ छोटे-छोटे बदलाव भी हैं जिन्हें आप रात में कर सकते हैं जिससे आपको स्लिम होने में मदद मिल सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं-

खुद को रखें बिजी
कभी-कभी लोग रात में ज्यादा खा लेते हैं क्योंकि वे ऊब जाते हैं। लेकिन अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं और ओवरइटिंग से बचना चाहते हैं तो ऐसे में आप शाम के समय खुद को कुछ वक्त बिजी रखने का प्रयास करें। मसलन, आप शाम में घूमने का प्लॉन करें। जब आप कुछ वक्त के लिए चहलकदमी करते हैं, तो इससे आपको अपने द्वारा खाए गए फूड को अच्छी तरह पचाने में भी मदद मिलेगी। साथ ही साथ, इससे रात में आपको काफी अच्छी नींद आएगी।

लें अच्छी नींद
आपको शायद पता ना हो, लेकिन जब आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हों तो पर्याप्त नींद लेना आपकी मदद कर सकता है। कम नींद लेना या फिर ओवरस्लीपिंग करना, दोनों ही आपके लिए हानिकारक है। बेहतर होगा कि आप एक अच्छी स्लीप हाइजीन को फॉलो करें और हर दिन एक ही नियमित समय पर ही सोएं। बेहतर स्लीप शेड्यूल आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट अप करेगा।

सोने से ठीक पहले न खाएं
कुछ लोग रात में सोने से ठीक पहले खाते हैं या फिर बहुत अधिक लेट नाइट डिनर करते हैं। जिससे आपके पाचन तंत्र को तो परेशानी का सामना करना पड़ता है ही, साथ ही साथ वजन घटाने के प्रयासों में भी बाधा उत्पन्न होती है। देर से खाना आपके लिए सोना मुश्किल बना सकता है। जिससे भी वेट लॉस करना मुश्किल होता है।

अगले दिन के खाने की करें तैयारी
अगर आप वेट लॉस प्रोसेस में हैं तो यह छोटी सी ट्रिक आपके बेहद काम आ सकती है। दरअसल, लोग रात में सो जाते हैं और अगली सुबह समय की कमी होने पर ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं और कभी-कभी तो लंच भी नहीं लेकर जाते हैं। ऐसे में जब आप बाहर से खाते हैं तो फैट और सोडियम की अधिकता आपकी सेहत को प्रभावित करती हैं और वजन कम की प्रक्रिया को मुश्किल बनाती है। इसलिए, रात में सोने से पहले अगले दिन के मील की तैयारी अवश्य करें।

टीवी को करें बंद
कुछ लोग रात के खाने के दौरान टेलीविजन देखना पसंद कर सकते हैं, लेकिन खाने के दौरान स्क्रीन पर समय बिताना आपके लिए काफी मुश्किल हो सकता है। टीवी देखकर डिनर करने से आप ना केवल ओवरइटिंग करते हैं, बल्कि इससे आपको रात में नींद आने में भी समस्या हो सकती है। कोशिश करें कि आप रात के समय स्क्रीन से दूर ही रहें।

रात को तनाव को कहें नो
दिनभर हम सभी तरह-तरह के तनाव से जूझते हैं, लेकिन रात के समय खुद को रिलैक्स करने का प्रयास करें। दरअसल, तनाव के कारण वजन बढ़ सकता है। रात में आराम करने के लिए समय निकालने की कोशिश करें। आप चाहें तो खुद को रिलैक्स करने के लिए डीप ब्रीदिंग और माइंडफुलनेस मेडिटेशन का अभ्यास करें। जब आप रात में अपने तनाव के स्तर को कम करने में कामयाब हो जाते हैं, तो इससे आपकी नींद की क्वालिटी पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
