Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
खाने का असर भी पड़ता है मूड पर, जानें मूड को बेहतर बनाएं रखने के लिए क्या खाएं
खाना सिर्फ अच्छी शारीरिक सेहत के लिए ही आवश्यक नहीं है, बल्कि इसका व्यापक असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। शायद यही कारण है कि बहुत से लोग स्ट्रेस ईटिंग या इमोशनल ईटिंग करते हैं। कई बार लोग बहुत अधिक थके होने के बाद अपने मूड को बूस्ट अप करने के लिए भी कुछ अच्छा खाना चाहते हैं। हालांकि, इस दौरान वह आइसक्रीम और पिज्जा जैसे कुछ कंफर्टेबल फूड्स की तरफ भागते हैं। यह जंक फूड आपको कुछ समय के लिए भले ही फील गुड करवाएं, लेकिन कुछ समय बाद आप और भी अधिक थका हुआ व सुस्त महसूस करते हैं। इसलिए, आपको अपने फूड्स का चयन समझदारी से करना चाहिए।
ऐसे कई फूड्स होते हैं, जो ना केवल आपके मूड को बेहतर बनाते हैं, बल्कि सेहत पर भी इनका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में हम जानते हैं कि फूड आपके मूड को किस तरह प्रभावित करता है और आप किस तरह के फूड का सेवन करके अपने मूड को अपलिफ्ट कर सकते हैं-

गलत पदार्थों के चयन से बचें
जब हमारा दिन अच्छा नहीं होता है, तो हम अच्छे भोजन के साथ अपने मूड को ऊपर उठाना चाहते हैं, जिसके कारण हम अनहेल्दी जंक फूड खाते हैं। इससे हमें क्षणिक सुख मिलता है। लेकिन बाद में हम आलसी और सुस्त महसूस करते हैं। इसलिए, हम अपने मूड को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ भी खाएं, वह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ होना चाहिए। एक अध्ययन में भी यह पाया गया कि बहुत सारे फल और सब्जियां खाने से ना केवल मेंटल हेल्थ पर सकारात्मक असर पड़ता है, बल्कि व्यक्ति को खुशी और समग्र जीवन संतुष्टि का अहसास होता है। अध्ययन के दौरान, जिन व्यक्तियों ने फलों और सब्जियों की आठ या अधिक सर्विंग्स का सेवन किया, उनमें जीवन की संतुष्टि अधिक थी। कुछ फूड कॉम्बिनेशन और पोषक तत्व हैं जो आपके मूड को ऊपर उठाने में मदद कर सकते हैं जबकि अन्य आपकी ऊर्जा के स्तर को मिटा सकते हैं, इसलिए सावधान रहें कि जब आपको फूड क्रेविंग्स होती है तो आप क्या खाते हैं।

कॉम्पलेक्स कार्ब्स का करें सेवन
जब मूड को बूस्ट अप करने की बात होती है तो कॉम्पलेक्स कार्ब्स का सेवन करना अच्छा विचार हो सकता है। प्रोटीन और कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट का कॉम्बिनेशन आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। शकरकंद, क्विनोआ और जई जैसे खाद्य पदार्थ मस्तिष्क में 'सेरोटोनिन' नामक एक फील-गुड रसायन में वृद्धि करते हैं और आपको शांत और खुश महसूस कराते हैं।

प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ
वहीं दूसरी ओर, प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे मछली, बीफ, चिकन, टर्की, पनीर, बीन्स, अंडे, टोफू आदि से मस्तिष्क में डोपामाइन और नॉरपेनेफ्रिन का उच्च स्तर होता है। ये रसायन अच्छे मूड, मोटिवेशन और बेहतर एकाग्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

फल और सब्जियां
रंगीन फलों और सब्जियों से आवश्यक विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त किए जा सकते हैं। ये आपके मन और आत्मा को पोषण देने में मदद करते हैं और आपको खुश महसूस कराते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को अधिक से अधिक फल-सब्जियों को डाइट में शामिल करना चाहिए।

सी-फूड
अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो सी-फूड को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें। इन्हें अवसाद से लड़ने के लिए भी जाना गया है। सी-फूड आमतौर पर ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो अवसाद को ठीक करने में मदद कर सकते हैं।

इन पोषक तत्वों को करें शामिल
अगर आप हेल्दी रहते हुए अपने मूड को बूस्ट अप करना चाहते हैं तो ऐसे में कुछ पोषक तत्वों को अपनी डाइट का हिस्सा अवश्य बनाएं। आयरन, फोलेट, विटामिन सी, लॉन्ग-चेन ओमेगा -3 फैटी एसिड (ईपीए और डीएचए), सेलेनियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, बी 6, बी 12, थायमिन, जिंक और पोटेशियम कुछ ऐसे पोषक तत्व हैं, जो आपको अधिक खुश व तनावमुक्त रहने में मदद करेंगे।
तो अब आप भी भोजन को सिर्फ पेट भरने का साधन ना मानें, बल्कि सही फूड का चयन करके खुद को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
