Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सर्दियों में खाएं बस यह पांच चीजें, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी
ठंड के मौसम में हेल्थ का ख्याल रखना यकीनन एक टफ टास्क है। दरअसल, मौसम में बदलाव आते ही हमारे रहन-सहन में भी काफी बदलाव आ जाता है। इस मौसम में हम गर्म कपड़े निकालने से लेकर दिन में कई बार चाय की चुस्की लेते हैं, लेकिन एक चीज जो हम भूल जाते हैं, वह है खुद को हाइड्रेट रखना। दरअसल, सर्द मौसम में पानी की प्यास अपेक्षाकृत कम लगती है, इसलिए हमारा वाटर इनटेक कम हो जाता है। इसके अलावा, ठंड के मौसम में लोग चाय-कॉफी का सेवन भी अधिक करते हैं। जिसके कारण भी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। जब हमारी बॉडी में पानी की मात्रा कम होती है तो इसका विपरीत प्रभाव सिर से लेकर पैर तक पड़ता है। शरीर में पानी की कमी के कारण सिरदर्द, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली, बॉडी टेंपरेचर और जोड़ों के दर्द आदि कई तरह की समस्याएं होती हैं। ऐसे में बेहतर उपाय है कि आप अपने खाद्य पदार्थों के सेवन पर ध्यान दें और ऐसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें, जो आपके शरीर की पानी की जरूरतों को पूरा करें। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जो सर्द मौसम में आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं-

पालक
सर्दियों के मौसम में सबसे स्वास्थ्यवर्धक सब्जी मानी जाती है। पालक में आयरन के अलावा विटामिन ए, सी, के, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज व अन्य कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। यह आपकी स्किन और हेयर को तो लाभ पहुंचाता है ही, साथ ही शरीर में पानी की मात्रा को भी बनाए रखता है। आपको शायद पता ना हो लेकिन हरी पत्तेदार सब्जियों में करीबन 90 फीसदी से ज्यादा पानी की मात्रा होती है। इसलिए ठंड के मौसम में अपनी ब्यूटी और हेल्थ दोनों का ख्याल रखने के लिए आप पालक को अपनी खाने की प्लेट में जरूर शामिल करें।

टमाटर
भारतीय रसोई में टमाटर आपको हरवक्त मिल ही जाएंगे। किसी भी सब्जी को बनाते समय हम टमाटर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ठंड के मौसम में आप टमाटर को सलाद व सूप के रूप में भी अपनी डाइट में शामिल करें। इसमें करीबन 90 प्रतिशत पानी होता है, जो आपकी बॉडी को भीतर से पोषित और हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

शिमला मिर्च
अगर आप ठंड के मौसम में अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखना चाहती हैं तो शिमला मिर्च यकीनन आपकी डाइट का हिस्सा होना चाहिए। इसमें करीबन 93.9 प्रतिशत पानी होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन के1, विटामिन बी6, पोटेशियम और फोलेट के अलावा विटामिन सी आदि पाया जाता है। इतना ही नहीं, इसमें कैप्साइसिन होता है जो वजन घटाने, कैंसर को रोकने और पुराने दर्द से लड़ने के लिए जाना जाता है।

चकोतरा
चकोतरे में 90.5 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है और यह विटामिन ए (कैरोटेनॉयड्स) और विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें बायोटिन, विटामिन बी 1, पैंटोथेनिक एसिड, कॉपर, डायट्री फाइबर, पोटेशियम के अतिरिक्त लिटिनोइड्स और लाइकोपीन जैसे फाइटोकेमिकल्स भी पाए जाते हैं। यह एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने के लिए जाना जाता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। आप इसे ऐसे ही खा सकते हैं या फिर इसे अपने सलाद में मिला सकते हैं या फिर बतौर स्मूदी भी पी सकते हैं

फूलगोभी
बहुत से लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती, लेकिन फूलगोभी भी ठंड के मौसम में आपके शरीर में पानी की मात्रा को पूरा करने में मदद करती है। फूलगोभी एक बेहद हाइड्रेटिंग खाद्य पदार्थ है। एक कप फूलगोभी से आपको करीबन 50 मिलीलीटर से अधिक पानी मिलता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें व ऐसे ही अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट बोल्डस्काई के साथ।



Click it and Unblock the Notifications
