Latest Updates
-
UP Style Fish Machli Kadhi Recipe: घर पर बनाएं सरसों वाली चटपटी मछली कढ़ी -
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता
अपने दूध के गिलास में मिलाएं 2 इलायची, रोजाना रात को करें सेवन, मिलेंगे ये शानदार फायदे!
दूध कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है ये तो आप जानते ही हैं, लेकिन दूध में इलायची मिलाकर आप दूध की शक्ति को और बढ़ा सकते हैं। दूध में इलायची मिलाकर पीने के फायदे कमाल के हैं। अक्सर दूध में कई चीजों को मिलाकर पिया जाता है जिससे कई बीमारियों से बचा जा सके। दूध और इलायची का सेवन करने से हमारे स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंचते हैं, साथ ही साथ शरीर कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से भी बचा रहता है। दूध के फायदे तो आप जानते ही हैं, साथ ही इलायची के फायदे कई होते हैं।

ताकतवर होती हैं हड्डियां
दूध हड्डियों को ताकतवर बनाने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। कैल्शियम की मात्रा इसमें अधिक होती है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। वहीं, इलायची में जो कैल्शियम की मात्रा मौजूद होती है, दूध में इसे मिला देने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। यही वजह है कि बुजुर्ग लोगों को तो विशेष तौर पर दूध में इलायची मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है।

मजबूत होती है पाचन क्रिया
फाइबर की अच्छी-खासी मात्रा इलायची और दूध दोनों में होती है। पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में फाइबर की अहम भूमिका होती है। शरीर में पाचन में फाइबर पोषक तत्व के रूप में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिन लोगों के पेट में भोजन ठीक तरीके से नहीं पच पाता है, ऐसे लोगों को दूध और इलायची का सेवन भोजन करने के बाद जरूर करना चाहिए। पाचन क्रिया इससे सही तरीके से काम करती है और पाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की बीमारियों से आपका बचाव होता रहता है।

सर्दी-जुकाम से दिलाता है राहत
मौसम बदलने पर अक्सर हमें सर्दी-जुकाम हो जाता है। ऐसे में हम दवाइयों खाते हैं लेकिन इससे बेहतर है आप घरेलू और कारगर तरीकों को अपनाएं और रोजाना रात को इलायची वाला दूध पिएं। इलायची में कॉमन कोल्ड को ठीक करने के लिए फायदेमंद मानी जाती है। यह ड्रिंक न सिर्फ सर्दी जुकाम से छुटकारा दिला सकती है बल्कि इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकती है।

ठीक हो जाते हैं मुंह के छाले
कई लोग मुंह के छालों की वजह से हमेशा परेशान दिखते हैं। मुंह के छाले आमतौर पर इसलिए होते हैं, क्योंकि पेट ठीक तरीके से साफ नहीं हो पाता है। इलायची में ऐसे विशेष गुण मौजूद होते हैं, जो पेट को तो साफ करते ही हैं, साथ में पेट के छालों को ठीक भी कर देते हैं। दूध और इलायची का सेवन यदि एक साथ मिलाकर किया जाए तो इससे मुंह के छालों की समस्या दूर हो जाती है।

नियंत्रण में रहता है ब्लड प्रेशर
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना बहुत ही जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को दिल संबंधी बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। ई ब्लड प्रेशर की वजह से दिल से जुड़ी कई तरह की बीमारियां जैसे कि स्ट्रोक और हार्टअटैक आदि का खतरा हमेशा बना रहता है। इन सब की आशंका से बचे रहने के लिए दूध और इलायची मिलाकर पीना बहुत ही जरूरी माना जाता है। मैग्नीशियम दूध और इलायची दोनों में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। मैग्नीशियम एक ऐसा पोषक तत्व है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम तो करता ही है, साथ में ब्लड प्रेशर को यह संतुलित बना देता है, जिससे कि आपका शरीर सुचारू तरीके से काम करता है।



Click it and Unblock the Notifications