Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
बांस के चावल खाने से बढ़ती है प्रजनन क्षमता, जानें कैसे खाएं
हमारे देश में चावल मुख्य भोजन में से एक है। यही कारण है कि हर कोई चावल की अलग अलग वैरायटी ट्राई करता रहता है। ऐसा ही चावल का एक प्रकार है जिसका नाम है बैम्बू राइस। इसे लोकल भाषा में मुल्यारी भी कहते हैं। बैंबू राइस, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सिर्फ यही नहीं बैंबू राइस के सेवन से प्रजनन क्षमता भी बेहतर होती है। एक शोध में अनुसार बांस के चावलों का सेवन करने से महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी बूस्ट होती है। इसके साथ ही बैम्बू के बीजों से निकाले गए ऑयल के जरिए भी इनफर्टिलिटी का उपचार किया जा सकता है।
पुरुषों में बढ़ाती है प्रजनन क्षमता
एक रिसर्च के अनुसार बांस के चावलों का सेवन करने से पुरुषों का स्पर्म काउंट तेजी से बढ़ता है जो पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बूस्ट करता है। अध्ययन में चूहों पर की गई एक रिसर्च में इस बात का पता चला है कि बैंबू राइस से प्रजनन क्षमता को बेहतर किया जा सकता है। ऐसे में यदि इंसान भी इनका सेवन करें तो इनफर्टिलिटी की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।
कोलेस्ट्रॉल को करें कम
बैम्बू राइस में फाइबर और फाइटोस्टेरॉल के गुण होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए सहायक होते है। दरअसल फाइटोस्टेरोल्स अपने अवशोषण को अवरुद्ध करके खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) के स्तर को कम करते हैं। इसके अलावा बैम्बू राइस खाने से पेट भरा रहता है और यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है।

डायबिटीज से दिलाएं छुटकारा
बैम्बू राइस में एंटीऑक्सीडेंट और लिनोलेइक एसिड के गुण पाए जाते हैं जो डायबिटीज जैसी बीमारी के खतरे को कम करने में सहायक होते हैं। आपको बता दें कि पॉलीसिस्टिक अंडाशय सिंड्रोम या पीसीओएस शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे डायबिटीज होने का खतरा रहता है। ऐसे में महिलाएं बैम्बू राइस का सेवन कर सकती हैं। ये महिलाओं में ओवुलेटरी कार्यों को बेहतर बनाता है और डायबिटीज के खतरे को कम करता है।

ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल
हाई ब्लड प्रेशर, हार्मोनल प्रॉब्लम, और हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से ब्लड प्रेशर की समस्या उत्पन्न होती है। हालांकि बैम्बू राइस में फाइबर की मौजूदगी के कारण कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट के भी गुण होते हैं, जो कारण बैम्बू राइस एंडोक्राइन डिसऑर्डर के इलाज में प्रभावी है। यह धमनियों की थिकनेस को कम करने और ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद करता है।

कैसे करते हैं बैंबू राइस का सेवन?
बैंबू राइस का सेवन अन्य किस्म के चावलों की तरह ही किया जाता है। यह खाने में बहुत नर्म होते हैं और स्वाद में बहुत मीठे होते हैं। यही कारण है कि इनका सेवन ज्यादातर खिचड़ी के रूप में किया जाता है। कहते हैं कि पकने के बाद इन चावलों की बनावट में अंतर आ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications