Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
वेटलॉस और ग्लोइंग स्किन के लिए पीएं जौ का पानी, डायबिटीक के लिए है अमृत
बढ़ते वजन से छुटकारा पाने के लिए हम कई तरह के उपाय ट्राई करते हैं, लेकिन फिर भी कई बार वेटलॉस थैरेपी काम नहीं करती है। तो आसानी से वजन कम नहीं हो पाता है। आज हम आपको आसान तरीका बता रहे हैं जिससे आप आसानी ये वेटलॉस कर सकते हैं। इसके लिए आपको रोजाना जौ का पानी पीना होगा।
जी हां, जौ का पानी (Barley water) एक हेल्दी ड्रिंक है, जो जौ से बनता है। जौ एक अनाज है और इससे तैयार पानी कई तरह के सेहत लाभ से पूर्ण होता है, साथ ही वजन कम करने में भी मदद करता है।

जौ में मौजूद पोषक तत्व
जौ में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैगनीज, सेलेनियम, जिंक, कॉपर, प्रोटीन, अमीनो एसिड, डायट्री फाइबर्स और कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जौ को आप प्रत्येक दिन अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए जौ का पानी एक हेल्दी पेय पदार्थ होता है।

कैसे तैयार करें जौ का पानी
जौ का पानी बनाने के लिए थोड़ी सी मात्रा (दो बड़े चम्मच) में जौ लें। इसे साफ कर लें। अब इसे करीब एक घंटे तक एक से दो कप पानी में भिगोकर छोड़ दें। जौ के साथ ही इस पानी को धीमी आंच पर उबाल लें। 15-20 मिनट उबालने के बाद गैस बंद कर दें। इस पानी को ठंडा करके दिनभर में एक से दो बार पिएं। आप छिलके या बिना छिलके वाले जौ ले सकते हैं।

वजन कम करे जौ का पानी
अगर आपका वजन बढ़ रहा है, तो जौ का पानी पीना शुरू कर दें। थोड़ा सा जौ उबालें। तब तक उबालें, जब तक कि वह नर्म न हो जाए। अब, जौ को निचोड़ लें और पानी को अच्छी तरह से छान लें। यह फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है। इस पानी को नियमित पीने से वजन कम होता है। वसा कम होने से पेट जल्दी भर जाता है। भूख बार-बार नहीं लगती, जिससे आप बार-बार भोजन करने से बच जाते हैं।
जौ का पानी पीने के सेहत लाभ
- इसमें मौजूद बीटा-ग्लूटेन शरीर से जहरीले पदार्थों को मल द्वारा से बाहर निकालने में मदद करता है। बवासीर से बचाता है। कब्ज नहीं होने देता और आंतों को साफ रखता है, जिससे पेट के कैंसर की संभावना कम हो जाती है।
- मूत्र से जुड़ी कोई समस्या है तो जौ का पानी पीना फायदेमंद होगा। इसके अलावा किडनी से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं में जौ का पानी बहुत कारगर होता है।
- ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए जौ का पानी बहुत फायदेमंद है। कोलेस्ट्रॉल लेवल सही रहने से आप हृदय रोगों से बचे रहते हैं।
- डायबिटीज के रोगियों के लिए जौ का पानी बहुत फायदेमंद होता है। इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
- जौ का पानी शरीर के अंदर मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। इससे चेहरे पर भी निखार आता है और इम्यून सिस्टम भी बूस्ट होता है।



Click it and Unblock the Notifications
